फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शेफ हरपाल की किवी फिरनी का चला जादू

शेफ हरपाल की किवी फिरनी का चला जादू

Mon, 29 Jul 2013 05:34 AM IST
Panchkula
Panchkula Updated Mon, 29 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला। नमक शमक फेम मशहूर शेफ हरपाल सिंह सोखी के किवी डिश के सभी दीवाने हो गए। अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्याएं किवी की फिरनी और चटनी स्वाद के चटखारे लगाते जमकर तारीफ की। अमर उजाला और जेसपरी की ओर से आयोजित किवी फ्रूट क्वीन कांटेस्ट के पहले कुकरी सेशन में सोखी ने शानदार डिश परोसी। होटल केसी क्रास रोड सेक्टर-10 में आयोजित कांटेस्ट के पहले कुकरी सेशन में शेफ ने किवी को बतौर डिश रेसिपी इस्तेमाल करने का लाइव डेमो दिया। पहले सेशन में उन्होंने किवी चटनी, किवी शकरकंद चाट, तड़के वाला किवी रायता और किवी फिरनी को बेहद सादे और आसान तरीके के साथ बनाकर रूपांतरण क्लब की सदस्याओं को कांटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस कांटेस्ट में शेफ हरपाल सिंह सोखी जज हैं। इस मौके पर न्यूट्रीशनिस्ट, क्यूजिन ऑथर एवं कुकरी एक्सपर्ट सरिता खुराना और इंग्लैंड से उनकी सहेली रोमी भी मौजूद थीं। रोमी इन दिनों भारत में खाने पर एक शो शूट करने आई हैं। उन्होंने किवी को सही ढंग से काटने और रेसिपी बनाने के तरीके बताए। कांटेस्ट को होस्ट अमर उजाला रूपांतरण क्लब सीजन वन की विजेता शैली तनेजा ने किया।
विज्ञापन

नमक शमक डाल देते हैं... गाते बनाई डिश
फूड फूड चैनल के मशहूर शो टरबन तड़क शो शेफ नमक शमक फेम शेफ हरपाल सिंह सोखी का अंदाज किवी फ्रूट क्वीन कांटेस्ट के पहले कुकरी सेशन में देखने को मिला। उन्होंने अपनी सिंपलसिटी को दिखाते हुए किवी की गुणवत्ता एवं उसके स्वाद से रूपांतरण क्लब की सदस्याओं को रू-ब-रू करवाया। नमक शमक डाल देते हैं... गाते हुए उन्होेंने किवी चटनी, किवी शकरकंद चाट बनाई। इसे चखने के लिए दर्शक उतावले नजर आए। शेफ ने सबसे पहले किवी के काटने के तरीके को बताया। उसके बाद किवी फिरनी रेसिपी बताई। उन्होंने किवी चटनी बनाकर सिखाई। महिलाओं ने सवाल भी पूछे और कई बार उनको गैस कम यूज करने के लिए निवेदन भी किया।
विज्ञापन

सिंपलसिटी खूब भाई
किवी की लजीज डिश शेफ ने अपनी सिंपलसिटी के साथ बनाई, जो सभी को खूब भाई। अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्याओं के साथ उनके पति भी आए थे। शेफ ने किवी किस देश की अच्छी होती है, इसके बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने नमक का सही प्रयोग के बारे में भी बताया। करीब दो घंटे से अधिक समय तक चले कार्यक्रम की रेसिपी महिलाएं नोट करके लेकर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक से 20 अगस्त चंडीगढ़ और पंचकूला में होगा कांटेस्ट
अमर उजाला और जेसपरी किवी फ्रूट कांटेस्ट में हिस्सा लेने की इच्छुक प्रतिभागी किवी की रेसिपी अमर उजाला आफिस, रूपांतरण क्लब, चंडीगढ़ और पंचकूला, लक्ष्मी लेडीज क्लब लुधियाना, सर्विस क्लब अमृतसर में जमा करवा सकती हैं। चंडीगढ़ और पंचकूला में यह कांटेस्ट 1 से 20 अगस्त चलेगा।
सोखी का लाइव डेमो भाया
गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स सेक्टर-14 में कार्यरत मनीषा को शेफ हरपाल सिंह सोखी का लाइव डेमो बेहद पसंद आया। उन्हाेंने शेफ से किवी की डिश बनाना सीखी, जो उनके लिए बेहद रोचक रहा। उनको किवी फिरनी बेहद पसंर्द आई।

कांटेस्ट में जरूर लूंगी हिस्सा : मंजू मलिक
सेक्टर-11 निवासी गृहिणी मंजू मलिक ने कहा कि वे अमर उजाला का धन्यवाद करती हैं कि शेफ हरपाल सिंह सोखी का यह कुकरी सेशन रखा। वे कांटेस्ट में जरूर हिस्सा लेंगी।
आज होगा वेस्टर्न कोर्ट सेक्टर-43 में सेशन
चंडीगढ़ के सदस्यों के लिए कांटेस्ट का कुकरी सेशन वेस्टर्न कोर्ट सेक्टर-43 में सोमवार शाम चार बजे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed