फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मुंबई के बैंक मैनेजर से कालका में धोखाधड़ी

मुंबई के बैंक मैनेजर से कालका में धोखाधड़ी

Sat, 23 Mar 2013 05:32 AM IST
Panchkula
Panchkula Updated Sat, 23 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला/कालका। मुंबई स्थित एक बैंक में बतौर मैनेजर तैनात यमुनानगर जिले के बिलासपुर निवासी कृष्ण सिंह के साथ कालका में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में कालका थाने में पिंजौर के दो युवकों और उनकी मां के साथ-साथ कुल पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 467, 468, 420, 120 बी व 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कृष्ण सिंह कालका क्षेत्र में प्लाट खरीदना चाहते थे। इसी बीच उनकी मुलाकात पिंजौर के एचएमटी सुभाष नगर निवासी युवक हरबंस सिंह और बलजिंद्र सिंह से हुई। दोनों युवक सगे भाई हैं। इन्होंने कालका के लोहगढ़ इलाके में खुद का चार बिस्वे का प्लाट होने की बात कही। कृष्ण सिंह को प्लाट देखा पसंद आ गया। उन्होंने बयाने के तौर पर 27 जनवरी 2012 को युवकों को आठ लाख 55 हजार रुपये भी दे दिए।
विज्ञापन

फर्जी इकरारनामा
जांच में सामने आया है कि लोहगढ़ में दिखाई जमीन का मालिकाना हक आरोपियों के पास नहीं था। आरोपी हरबंस सिंह, बलजिंद्र सिंह, इनकी मां तारावती ने रमित शर्मा और गुरनाम सिंह के साथ मिलकर उस जमीन का फर्जी इकरारनामा तैयार किया। इसमें मालिकाना हक अपने नाम दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्टरी के समय हुआ खुलासा
रजिस्टरी के समय कृष्ण सिंह को पता चला कि जिनको पैसे दिए हैं, वे प्लाट के मालिक ही नही हैं। जब बेचने वालों से बात की गई तो वे जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद पुलिस में शिकायत पहुंची। पुलिस की जांच में पता चला कि प्लाट का मालिकाना हक लीलावती के पास है, जोकि चंडीगढ़ में रहती है। पूछताछ में उन्होंने बयाना होने से इंकार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने जो फर्जी इकरारनामा तैयार किया, उसमें लीलावती की जगह तारावती को जमीन का मालिक दर्शाया, जबकि तारावती जमीन की मालिक ही नहीं है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed