फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   विधायक चौधरी के भाई को उठाया

विधायक चौधरी के भाई को उठाया

Sun, 06 Jan 2013 05:30 AM IST
Panchkula
Panchkula Updated Sun, 06 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला। ज्योति हत्याकांड में वांछित हिमाचल के दून हलके से कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी के भाई हरभजन चौधरी को पंचकूला पुलिस ने उठा लिया है। पंचकूला पुलिस देर रात बद्दी से उठाकर उसे पंचकूला के लिए रवाना हो गई थी। हरभजन चौधरी बद्दी की ट्रांसपोर्ट सोसाइटी के पदाधिकारी हैं। बद्दी एसपी एस अरुल कुमार के मुताबिक पंचकूला पुलिस ने पूछताछ के लिए हरभजन चौधरी को उठाया है। पंचकूला पुलिस राम चौधरी और उनके साथियों के ठिकानों के बारे में पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को बद्दी पुलिस ने राम चौधरी के भाई मदन लाल चौधरी व हरभजन चौधरी के खिलाफ धारा 216 के तहत मामला दर्ज किया था। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने विधायक राम चौधरी और उनके साथियों की छिपने में मदद की। पंचकूला पुलिस मानकर चल रही है कि हरभजन को राम कुमार चौधरी की लोकेशन का पता है।
विज्ञापन


विधायक के गिरफ्तारी वारंट फिर से जारी
पंचकूला। अदालत ने ज्योति हत्याकांड में आरोपी विधायक राम कुमार चौधरी और उसके साथियों के फिर से गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए हैं। शनिवार को जारी वारंट की मियाद 21 जनवरी तक है। पुलिस ने अदालत में कहा कि राम चौधरी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापे मारे, लेकिन सफलता नहीं मिली। अदालत ने एक बार फिर से विधायक राम चौधरी, धर्मपाल, गुरमीत और परमजीत के गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए। शनिवार को भी विधायक की तलाश में छापेमारी की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने पहली बार 20 दिसंबर को राम चौधरी और उसके साथियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करवाए थे। उस दौरान 14 दिन का वारंट इश्यू हुआ था। पुलिस ने कई जगह छापेमारी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। पांच जनवरी को वारंट की मियाद खत्म हो गई। एसीपी वीरेंद्र सांगवान ने बताया कि शनिवार को बद्दी सहित अन्य इलाकों में छापेमारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लाजा में शहर के युवाओं की संस्था ने निकाला मार्च
चंडीगढ़। ज्योति हत्याकांड में आरोपियों को सजा दिलाने के लिए शुक्रवार शाम को प्लाजा में शहर के युवाओं की संस्था मिडल फिंगर प्रोटेस्ट और ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन ग्रुप ने मार्च निकालकर एक जागरूकता अभियान चलाया। संगठन ने प्लाजा आए लोगों को एकत्रित कर एक बड़े चार्ट में ज्योति की हत्या के आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए अपने विचार लिखने को कहा। संस्था के 35 से अधिक सदस्य अपने हाथों में बैनर और होर्डिंग्स लेकर प्लाजा में करीब दो घंटे तक शांति प्रदर्शन किया। एमएलए इज स्टिल नॉट अरेस्टिड, शेम ऑन लॉ और जस्टिस फॉर ज्योति जैसे कई स्लोगन लिख रखा था। संस्था के फाउंडर प्रभलोच सिंह ने बताया कि विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्ेदश्य ज्योति की हत्या के आरोपी एमएलए को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाना है। इस मौके समिक पंडोरा, तुलिका जयपुरियन, अजीत सिंह और शीतल ठाकुर समेत कई सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed