{"_id":"146-13617","slug":"Panchkula-13617-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा शुरू, यूनिवर्सिटी ने नहीं भेजे रोल नंबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा शुरू, यूनिवर्सिटी ने नहीं भेजे रोल नंबर
Panchkula
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने परीक्षा तो समय पर शुरू कर दी, लेकिन विद्यार्थियों को रोल नंबर अभी तक नहीं मिले हैं। हालात यह है कि सेक्टर-1 स्थित कालेज के विद्यार्थियों को एग्जाम पेपर में क्लास रूम के रोल नंबर लिखने पड़ रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। विद्यार्थियों ने इस बारे में प्रिंसिपल से बात की, लेकिन उन्होंने भी अपने हाथ खड़े कर दिए। उनका कहना था कि यूनिवर्सिटी को कई बार अवगत कराया गया, मगर कोई भी रिस्पांस नहीं मिला। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होगा।
बीबीए कर रहे छात्र सनोज, सुनील, सुबोध, साहिल, रवि सूद ने बताया कि उनकी परीक्षा शुरू हो गई है। शनिवार को वे परीक्षा भी दे आए, लेकिन रोल नंबर नहीं मिला। जब यूनिवर्सिटी और कालेज प्रशासन की ओर से कोई भी रिस्पांस नहीं मिला तो कालेज का ही रोल नंबर डाला गया। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि अब तक कालेज प्रशासन ने इस बारे में यूनिवर्सिटी को भी अवगत नहीं कराया कि उन्होंने यूनिवर्सिटी की बजाय कालेज के रोल नंबर डाले हैं। छात्रों ने बताया कि बीबीए के अलावा अन्य कई स्ट्रीम के भी रोल नंबर नहीं आए हैं। शनिवार को परीक्षा खत्म होने के बाद सभी छात्रों ने प्रिंसिपल एसपी सिंह से मुलाकात की।
छात्रों ने जब प्रिंसिपल को रोल नंबर नहीं पहुंचने की बात से अवगत कराया तो उन्होंने अपने हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को कई दफा इस बारे में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन वह कोई कदम नहीं उठा रहे। उन्होंने कहा कि इस बारे में वे फिर से सोमवार को बात करेंगे। हालांकि प्रिंसिपल के जवाब से छात्र संतुष्ट नहीं दिखे।