फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार अतिथि अध्यापक

आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार अतिथि अध्यापक

Mon, 10 Sep 2012 12:00 PM IST
Panchkula
Panchkula Updated Mon, 10 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला। प्रदेश सरकार की ओर से 200 अतिथि अध्यापकों को हटाए जाने से संघ में भारी रोष है। अतिथि अध्यापक संघ ने रविवार को ऐलान किया कि यदि प्रभावित टीचरों के खिलाफ आदेश को जल्द ही वापस नहीं लिया गया तो अतिथि अध्यापक आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। रविवार को सेक्टर पांच स्थित शिक्षा सदन के बाहर कैथल व सिरसा के अध्यापकों ने धरना दिया। याद रहे कि मंगलवार से लगातार अध्यापक धरना दे रहे हैं। उन्होंने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, उनका आंदोलन जारी रहेगा। सरकार की ओर से 719 गेस्ट टीचरों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

कैथल के जिला प्रधान सुभाष रवीश ने बताया कि सरकार की ओर से जारी नोटिस निदेशालय की तानाशाही का सुबूत है। सबसे बड़ा आश्चर्य यह है कि नरेश कुमार और अन्य की ओर से सर्वोच्च न्यायालय में जो केस 30 मार्च 2012 को जीता गया था, सरकार ने उसी अध्यापक नरेश को भी नोटिस थमा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि रिश्वत लेने के लिए विभाग इस प्रकार के हथकंडे अपना रहा है, ताकि गेस्ट टीचर एकाग्रचित होकर पढ़ा न सके। यह सब सरकार की दोहरी मानसिकता का परिचय है। उन्होंने बताया कि सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों पर गेस्ट टीचर प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपना मांग पत्र भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed