फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रघुनाथ मंदिर की पूर्व एडहॉक कमेटी जांच के घेरे में

रघुनाथ मंदिर की पूर्व एडहॉक कमेटी जांच के घेरे में

Mon, 03 Sep 2012 12:00 PM IST
Panchkula
Panchkula Updated Mon, 03 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला। श्री सनातन धर्म सभा रघुनाथ मंदिर सेक्टर-15 में रविवार को महासभा का आयोजन किया गया। इसमें 450 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से मंदिर की पूर्व एडहॉक कमेटी के कार्यकाल के दौरान खजाने के दुरुपयोग की जांच रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटीज हरियाणा और अन्य एजेंसी से करवाने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा कुछ अन्य प्रस्ताव भी पास किए गए।
विज्ञापन

प्रबंधन समिति सोमवार को अपने सभी प्रस्ताव सोसाइटीज के अधिकारियों को सौंप देगी। पहली बार मंदिर की जनरल हाउस की बैठक बुलाई गई और इसमें भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। जनरल हाउस में विशिष्टि अतिथि के रूप में नगर परिषद के प्रधान रविंदर रावल मौजूद रहे। बैठक में प्रधान उमेश गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी टीके चावला और फाइनेंस सेक्रेटरी सुशील कुमार चोपड़ा ने बताया कि एडहॉक कमेटी ने मंदिर के खजाने का दुरुपयोग किया है। जनरल हाउस में उन्होंने बताया कि एडहॉक कमेटी के 15 माह के कार्यकाल के दौरान मंदिर में चढ़ावे, गल्ला, कमरे, बिस्तर और मैंबरशिप फीस इत्यादि के रूप में 34.54 लाख रुपये की राशि आई। एडहॉक कमेटी ने 1.53 लाख रुपये सोने और चांदी के आभूषण बेचकर एकत्रित किए। इस प्रकार पूरे कार्यकाल में 36.07 लाख रुपये की एकत्रित राशि हुई। कमेटी ने इसमें 24.59 लाख रुपये खर्च किए व 11.50 लाख रुपये की एफडी बनवाई, जबकि नई कमेटी को मात्र दो हजार रुपये नगद सौंपा गया।
विज्ञापन

नई कमेटी ने कार्यभार संभालने के समय 40 हजार रुपये का पुराना बिजली का बकाया बिल भरा, जिसे प्रबंधक समिति ने खुद जमा करवाया। बैठक में कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट दर्शन कुमार शर्मा, बीएस खन्ना, सीडी आहुजा, एके तलवार, गोपी राम व आरके गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पास हुए महत्वपूर्ण प्रस्ताव
1. मंदिर के पीछे पड़ी खाली जगह को सनातन धर्म के सभा के नाम किया जाए।
2. मंदिर के कमरों और आफिस कार्यालय की मरम्मत की जाए।
3. जन्माष्टमी और नवरात्रों के दौरान मंदिर की तरफ से किफायती दरों में श्रद्धालुओं को तीर्थ स्थानों पर ले जाया जाएगा।
4. मंदिर में अधिक क्षमता का जेनरेटर सेट लगाया जाएगा।
5. मंदिर को पूरी तरीके से आनलाइन किया जाएगा।
6. नए एक्ट के मुताबिक एकाउंटिग सिस्टम का आडिट चार्टर्ड अकाउंटेट से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed