फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   99,743 names from Panchkula removed from the voters' list under SIR.

Panchkula News: एसआईआर में पंचकूला के 99,743 नाम मतदाता सूची से हटे

Fri, 14 Aug 2026 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
99,743 names from Panchkula removed from the voters' list under SIR.
घर-घर सत्यापन के बाद हुई कार्रवाई, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज कराने का मौका
विज्ञापन

पहली बार वोट बनवाने वाले युवाओं के लिए 19-20 अगस्त को विशेष अभियान
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फेज-2 के तहत पंचकूला जिले की मतदाता सूची में बड़ा बदलाव हुआ है। घर-घर सत्यापन के बाद जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 99,743 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इनमें पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के 65,967 और कालका विधानसभा क्षेत्र के 33,776 नाम शामिल हैं। निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं को सूची में अपना नाम जांचने और किसी भी त्रुटि पर दावा या आपत्ति दर्ज कराने के लिए 30 अगस्त तक का समय दिया है।
अंबाला रेंज के आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर संजीव वर्मा ने बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय में एसआईआर फेज-2 की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
विज्ञापन

पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए 19 और 20 अगस्त को जिले के राजकीय महाविद्यालयों, बहुतकनीकी संस्थानों और आईटीआई में विशेष अभियान चलाया जाएगा। एक जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवा फार्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग के अनुसार नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6, नाम हटाने संबंधी आपत्ति के लिए फार्म-7 और संशोधन के लिए फार्म-8 जमा किया जा सकता है। आवेदन बीएलओ, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी या वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से किए जा सकते हैं। संजीव वर्मा ने मतदाताओं को ओटीपी और फर्जी लिंक के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed