फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   98 percent complaints related to water supply and sanitation resolved

पंचकूला: जलापूर्ति व सैनिटेशन संबंधी 98 फीसदी शिकायतों का निपटारा

Fri, 10 Feb 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
98 percent complaints related to water supply and sanitation resolved
चंडीगढ़। पंजाब के जलापूर्ति एवं सैनिटेशन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने बताया है कि विभाग के शिकायत निवारण केंद्र में 11 महीनों के दौरान प्राप्त हुई शिकायतों में से तकरीबन 98 फीसदी का निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि गांवों में साफ पेयजल मुहैया करवाना सरकार की प्राथमिकता है और इस मकसद के लिए जलापूर्ति एवं सैनिटेशन विभाग पूरी शिद्दत के साथ काम कर रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को जारी एक बयान में जिम्पा ने कहा कि गांवों को साफ-सुथरा और कूड़ा मुक्त रखने के लिए भी बहुत सी योजनाओं पर काम हो रहा है। विभाग की तरफ से जारी टोल फ्री नंबर 1800-180- 2468 पर यदि किसी गांववासी या पंचायत की तरफ से जलापूर्ति, आरओ प्लांट, सीवरेज या निजी शौचालयों संबंधी शिकायत मिलती है तो उसका हल संबंधित अधिकारी की तरफ से समयबद्ध तरीके से किया जाता है। इस नंबर पर 1 मार्च, 2022 से 6 फरवरी, 2023 तक 18,693 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 18,308 का निपटारा किया जा चुका है। शिकायतों का निपटारा करने की यह दर 97.94 प्रतिशत बनती है। शिकायत का निपटारा होने के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाता है और यदि वह शिकायत के हल से संतुष्ट नहीं तो उसकी शिकायत पर दोबारा योग्य कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed