फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   9533 cases settled in National Lok Adalat

Panchkula News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 9533 मामलों का हुआ निपटारा

Sun, 15 Sep 2024 06:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
9533 cases settled in National Lok Adalat
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिला न्यायालय पंचकूला एवं उप-मंडल न्यायालय कालका में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। पंचकूला के सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार घनघस ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 10992 मामले आए और 9533 मामलों का निपटारा किया गया। कुल निपटान राशि 7239354 रुपये रही। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव एसपी सिंह पंचकूला, जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष वेद प्रकाश सिरोही के मार्गदर्शन में किया गया।
उन्होंने बताया कि जनहित में अधिक से अधिक संख्या में ट्रैफिक चालान, ऑनलाइन चालान का निपटारा किया गया। अजय कुमार घनघस ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सात बेंचों का गठन किया गया। इसमें छह बेंच जिला न्यायालय पंचकूला में थीं। इनकी अध्यक्षता एडीजे सुनील कुमार, सीजेएम अपर्णा भारद्वाज, अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ज्योति संधू, जेएमआईसी मनमीत कौर घुमन और जेएमआईसी अरुणिमा चौहान ने किया। एक बेंच की अध्यक्षता सब-डिविजनल कोर्ट कालका में एसीजे (एसडी) उपेंद्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बेंचों द्वारा अलग-अलग मामलों की सुनवाई की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक, एमएसीटी, 138 एनआई एक्ट के मामले, यातायात नियमों का उल्लंघन और अन्य मामलों को निपटाया गया।
विज्ञापन

इसके लिए जिला न्यायालय परिसर में लिटिगेशन हॉल के सामने और डीसी कार्यालय भवन के सामने हेल्प डेस्क स्थापित किया गया था। वहां आम जनता की सहायता के लिए पीएलवी तैनात थे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जेल अंबाला में माह में दो बार पहले और तीसरे बुधवार को जेल लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा बिजली, पानी आदि से संबंधित मामले प्री-लिटिगेशन स्टेज पर स्थायी लोक अदालत में दायर करके निपटाए जा सकते हैं। जिला न्यायालय पंचकूला में स्थायी लोक अदालत स्थापित की गई हैं। इसमें किसी भी कार्य दिवस पर मामले दायर किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed