फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   92 officers and employees of Haryana Police honored with Police Medal

पंचकूला: हरियाणा पुलिस के 92 अधिकारी और कर्मचारी पुलिस पदक से सम्मानित

Wed, 27 Apr 2022 12:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 27 Apr 2022 12:39 AM IST
सार

राज्यपाल ने हरियाणा पुलिस के 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 81 अन्य को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया।

विज्ञापन
92 officers and employees of Haryana Police honored with Police Medal

विस्तार

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंचकूला के इंद्रधनुष सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह में मंगलवार को हरियाणा पुलिस के 92 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया। समारोह के दौरान राज्यपाल ने हरियाणा पुलिस के 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 81 अन्य को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया।

विज्ञापन


इनको मिला विशिष्ट सम्मान
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त करने वालों में डीजीपी (सेवानिवृत्त) डॉ. बीके. सिन्हा, एडीजीपी (प्रशासन और आईटी) हरियाणा डॉ. अरशिंदर सिंह चावला, एडीजीपी नवदीप सिंह विर्क, एडीजीपी (सेवानिवृत्त) अनिल कुमार राव, एडीजीपी (कानून व्यवस्था) संदीप खिरवार, डीआईजी डॉ. अरुण सिंह, निरीक्षक (सेवानिवृत्त) लखविंदर सिंह, निरीक्षक (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, निरीक्षक रामकुमार व प्रमोद चंद और सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन


सराहनीय सेवाओं के लिए मिला मेडल
सराहनीय सेवाओं के लिए आईजीपी सुरक्षा सौरभ सिंह, आईजीपी (सेवानिवृत्त) भारती अरोड़ा, पुलिस अधीक्षक विकास धनखड़, डीआईजी कृष्ण मुरारी, शिव चरण और बलवान सिंह, पुलिस अधीक्षक (सेवानिवृत्त) ओमबीर सिंह, एसपी मनबीर सिंह, राजकुमार, सुमेर सिंह, डीसीपी मुकेश मल्होत्रा, एसपी (सेवानिवृत्त) कृष्ण कुमार, डीसीपी जयबीर सिंह और रविंदर कुमार, डीएसपी राजीव कुमार, वीर सिंह, गुरमेल सिंह, ओम प्रकाश, राम कुमार, अंगरेज सिंह, बलजीत सिंह, नरेश यादव और नरेंद्र कुमार को पुलिस पदक से अलंकृत किया गया। इसी प्रकार निरीक्षक दीपक सिंह, श्रवण कुमार, विकास, अनिल कुमार, लाली वर्गीश, रामलाल, अरविंद कुमार, जलधीर सिंह, रमेश कुमार (सेवानिवृत्त), नयन पाल, प्रकाश चंद, राजपाल, रविंदर सिंह, निहाल सिंह, राम कुमार और कर्ण सिंह (सेवानिवृत्त) ने सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Koo App

Investiture Ceremony: #Governor of Haryana awarded 92 Police officers/officials with #President’s Police Medal for distinguished service and #PoliceMedal for meritorious service.

View attached media content

- Haryana Police (@police_haryana) 26 Apr 2022



इन उपनिरीक्षकों को मिला पदक
समारोह में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित उपनिरीक्षकों में सत्यदेव (सेवानिवृत्त), राम किशन, सत्यवान, वरिंदर कुमार, राकेश मणि, जगदीश प्रसाद, महा सिंह (सेवानिवृत्त), अरुण देसवाल, सुरेश कुमार, हरीश कुमार डॉ. अशोक कुमार, रवींद्र कुमार, रविंदर कुमार, सुमन कुमार, अशोक कुमार, रमेश कुमार, राम पाल, परवीन कुमार, महेंद्र सिंह और कुलविंदर कौर शामिल हैं। इसी प्रकार, ई-एसआई राम प्रताप, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, सतपाल, रमेश चंद, मीना शर्मा, सुशीला कौशिक, रणवीर कौर, अनुराधा, हरदेव सिंह (सेवानिवृत्त) और जोगिंदर सिंह को पुलिस पदक से अलंकृत किया गया। सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) वीरेंद्र सिंह, करमबीर सिंह, राजेश कुमार, मनोज कुमार, परवीन कुमार, जोगिंदर सिंह, अमित कुमार, दीपक कुमार, दीदार सिंह, रामफल (ईएएसआई) और शिव कुमार (ईएएसआई) को भी पुलिस पदक से अलंकृत किया गया।


ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला, गृह मंत्री अनिल विज, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राजीव अरोड़ा, डीजीपी हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल, हरियाणा पुलिस आवास निगम प्रबंध निदेशक आरसी मिश्रा, हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर, पंचकूला के उपायुक्त महावीर कौशिक, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, एडीजीपी क्राइम ओपी सिंह और एडीजीपी अजय सिंघल सहित अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति व मेडल प्राप्त कर्ताओं के परिजन भी समारोह में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed