फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फर्जी लाइसेंस के गनमैन तैनात करने पर दो कंपनियों पर केस

फर्जी लाइसेंस के गनमैन तैनात करने पर दो कंपनियों पर केस

Sat, 04 May 2019 01:35 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
फर्जी लाइसेंस के गनमैन तैनात करने पर दो कंपनियों पर केस
पंचकूला। आचार संहिता लगने के बाद प्रशासन की ओर से तैनात फ्लाइंग स्क्वॉड ने सेक्टर-15 मार्केट में कैशवेन की चेकिंग शुक्रवार को की। चेकिंग के दौरान कैश वैन में तैनात फर्जी गनमैन फरार मोहम्मद अशरफ फरार हो गया। गनमैन और उसे हायर करने वाली दो कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच सेक्टर-14 थाना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दोपहर साढ़े तीन बजे आचार संहिता लगने के बाद तैनात फ्लाइंग स्क्वॉड ने सेक्टर-15 कैशवेन की चेकिंग मार्केट में की। कैश वैन में 42 लाख रुपये मिले। इसकी रसीद मांगी गई। इसकी रसीद कैश वैन में तैनात गनमैन मोहम्मद अशरफ ने दिखाई। कैश वैन की चेकिंग के बाद जब मोहम्मद अशरफ की दो नली बंदूक के लाइसेंस को फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने चेक किया तो वह लाइसेंस देने के बाद दो नली बंदूक और पांच कारतूस कैश वैन के अंदर छोड़कर भाग गया। इसकी जानकारी फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने सेक्टर-14 थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कारतूस और दो नली बंदूक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कैश वैन में रखा पैसा पुलिस ने दूसरी गाड़ी मंगवाकर भेजवा दिया। पुलिस ने बताया कि फर्जी लाइसेंस धारक मोहम्मद अशरफ जम्मू कश्मीर के राजौरी का रहने वाला है। उसे यह लाइसेंस जम्मू कश्मीर प्रशासन की ओर से 1997 में जारी किया गया दिखाई दे रहा है। पुलिस इसकी गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन


कंपनी के मैनेजर से हुई पूछताछ
सेक्टर-14 थाना प्रभारी नवीर सहारण ने बताया कि सीएमएस और दक्ष कंपनी के मैनेजर से पूछताछ की गई। इसमें लाइसेंस धारक मोहम्मद अशरफ को सीएमएस कंपनी ने बिना वेरीफिकेशन के कैसे लगाया। वहीं, दक्ष कंपनी से पूछा कि लाइसेंस की चेकिंग किस आधार पर की थी। हालांकि दोनों कंपनियों के मैनेजरों के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी ने मांगी मामले की रिपोर्ट
डीसीपी कमलदीप गोयल ने मामले की रिपोर्ट पुलिस से मांगी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अशरफ का लाइसेंस जब्त कर लिया गया है। यह जम्मू कश्मीर के राजौरी का रहने वाला है। इसका लाइसेंस जम्मू कश्मीर से इश्यू किया गया है। वहीं पुलिस ने सीएमएस कंपनी और दक्ष कंपनी से भी पूछताछ की है। सीएमएस कंपनी ने उसे कैशवेन में आज भेजा है। दक्ष कंपनी की ओर से उसे हायर किया था।

पुलिस ने बताया कि आर्म्स लाइसेंस धारक और दो कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की तफ्तीश जारी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
नवीन सहारण, थाना प्रभारी, सेक्टर -14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed