फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मन पंसद नंबरों के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू

मन पंसद नंबरों के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू

Sun, 17 Mar 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
मन पंसद नंबरों के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू
फैंसी नंबरों के लिए शुरू हो गई बोली
विज्ञापन

सबहेड
18 मार्च शाम पांच बजे तक ऑनलाइन लगा सकते हैं बोली, कैटेगरी के हिसाब से रिजर्व प्राइस तय

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अपने वाहन के लिए अगर आप फैंसी नंबर की चाह रखते हैं तो ई-ऑक्शन प्रक्रिया में शामिल होकर 18 मार्च तक ऑनलाइन बोली लगा सकते हैं। शनिवार से से बोली प्रक्रिया शुरू हो गई है। 18 मार्च को फाइनल ऑक्शन के बाद रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। चंडीगढ़ रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने फैंसी नंबरों की सीएच 01 बीयू, सीएच 01 बीवी, सीएच 01 बीटी, सीएच 01 बीएस सीरीज को नीलामी में रखा है। शुक्रवार को ई-ऑक्शन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त हो गई थी। इसके बाद शनिवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होने वाली ई-ऑक्शन में बोलीदाताओं ने अपने पसंदीदा नंबर के लिए बोली लगानी शुरू कर दी, जो 18 मार्च शाम 5 बजे तक जारी रहेगी।

विभाग पहले ही यह साफ कर चुका है कि इस नीलामी में वही हिस्सा ले सकता है, जिसने अपना वाहन चंडीगढ़ के पते पर खरीदा हो। पंचकूला, मोहाली या किसी अन्य जगह से वाहन खरीदने वाले इसमें हिस्सा नहीं ले सकते हैं। इसमें नंबरों की कैटेगरी के हिसाब से रिजर्व प्राइस तय किया गया है। इससे कम पर कोई नंबर अलॉट नहीं होगा। ई ऑक्शन में शामिल होने के लिए फार्म नंबर 21ए पर अपना यूआईडी यानी आधार कार्ड और चंडीगढ़ का एड्रेस प्रूफ देना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed