फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनमोहा

बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनमोहा

Mon, 04 Feb 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनमोहा
‘अंदाज अपना अपना’ ने दर्शकों को किया लोटपोट
विज्ञापन


-मंगल हाई स्कूल के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोहा
- हर प्रस्तुति ने दिया संदेश, ‘नमोह नमोह’ में दिखाया भगवान एक है, लेकिन उसे कई रूप में देखा जाता है
फोटो---

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-21 स्थित मानव मंगल हाई स्कूल के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। सभागार में हुए इस वार्षिक समारोह में स्कूल के जूनियर स्टूडेंट्स की हर प्रस्तुति में कोई न कोई संदेश छिपा था। इस दौरान छात्रों की खास प्रस्तुति ‘अंदाज अपना अपना’ देख दर्शक लोटपोट हो गए।
समारोह की शुरुआत प्रेयर डांस ‘शुक्राना तेरा’ से हुई। स्टूडेंट्स ने जहां ‘सेव द ब्लू प्लैनेट’ की प्रस्तुति से पानी बचाने का संदेश दिया, वहीं उन्होंने ‘फरिश्ते’ के माध्यम से बताया कि हर व्यक्ति के जीवन में मां और पिता का स्थान कितना बड़ा होता है। इस प्रस्तुति के जरिए स्टूडेंट्स ने भगवान की सबसे बड़ी क्रिएशन ‘पेरेंट्स’ के महत्व के बारे में बताया। इससे पहले स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट में उपलब्धियों बताई गईं। स्कूल के प्रिंसिपल संजय सरदाना ने कहा कि कार्यक्रम के जरिये बच्चों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है।
विज्ञापन


‘लिटिल बडीज’ से बताया दोस्ती का महत्व
स्टूडेंट्स ने ‘लिटिल बडीज’ प्रस्तुत कर दोस्ती के महत्व को दिखाया। इसमें बताया गया कि दोस्ती दुनिया का सबसे सुंदर संबंध होता है और सच्चे दोस्तों से हमें हर मुश्किल में हर तरह का सहयोग मिलता है। समारोह का खास आकर्षण स्टूडेंट्स की ओर से प्रस्तुत ‘पंजाब दे रंग’ रहा। इसमें उन्होंने पंजाब का लोकनृत्य भंगड़ा पेश कर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। बच्चों द्वारा ‘अंदाज अपना अपना’ का प्रस्तुतिकरण देखकर दर्शक लोटपोट हो गए। इसी तरह अगली प्रस्तुति ‘नमोह नमोह’ में दिखाया कि भगवान एक ही हैं। कोई उन्हें अल्लाह बुलाता है तो कोई ईश्वर। वह हर जगह मौजूद रहते हुए हमारी रक्षा करते हैं। स्कूल के नर्सरी कक्षा के स्टूडेंट्स की प्रस्तुति ‘द फ्राग एंड द प्रिंसेज’ सराहनीय रही। इसके बाद ‘लव यू जिंदगी’ पर नन्हें मुन्नों के डांस को भी सभी ने पसंद किया। समारोह के अंत में स्टूडेंट्स ने ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति से सभागार में सभी को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed