फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गुटबाजी पर लगेगा विराम, पार्टी को मिलेगा लाभ

गुटबाजी पर लगेगा विराम, पार्टी को मिलेगा लाभ

Sun, 23 Dec 2018 01:03 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 23 Dec 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
गुटबाजी पर लगेगा विराम, पार्टी को मिलेगा लाभ
सांसद किरण खेर ने मेयर चुनाव से किया किनारा
विज्ञापन

- संजय टंडन ही प्रत्याशी के चयन और उसे जिताने की बनाएंगे रणनीति
- भाजपा में गुटबाजी पर लगेगा विराम, एकजुटता से पार्टी को मिलेगा लाभ
अनुभव अवस्थी
चंडीगढ़। भाजपा में बढ़ती जा रही गुटबाजी के बीच सांसद किरण खेर ने आगामी मेयर चुनाव से खुद को अलग कर लिया है। 18 जनवरी को होने वाले निगम चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ही प्रत्याशी के चयन से लेकर चुनाव जीतने तक की रणनीति बनाएंगे। इससे जहां पार्टी में गुटबाजी की चर्चाओं को विराम लगेगा वहीं, लोकसभा चुनाव में एकजुटता का लाभ भी देखने को मिलेगा।
चंडीगढ़ भाजपा के नेताओं में आपसी गुटबाजी को खत्म करने की पहल सांसद किरण खेर ने खुद की है। सांसद के करीबियों की मानें तो आगामी जनवरी में होने वाले मेयर चुनाव में खेर कोई फैसला नहीं लेंगी। इसके लिए वह बाकायदा पार्टी के लोगों को अपना पक्ष बता चुकी हैं। सांसद की पहल के बाद भाजपा में मेयर चुनाव को लेकर गुटबाजी की अफवाहों पर विराम लग गया है। पार्टी के लोगों का कहना है कि विरोधियों की ओर से गुटबाजी की अफवाह उड़ाई जा रही है। मेयर चुनाव के बाद विरोधियों की बोलती बंद हो जाएगी।
विज्ञापन


टंडन पर है पूरा भरोसा
सांसद की इस पहल के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन की ओर निगाहें टिक गई हैं। सांसद ने साफ किया है कि पार्टी स्तर पर जिसे प्रत्याशी बनाया जाएगा, उसे जिताने का काम किया जाएगा। संजय टंडन को ही प्रत्याशी चुनने और उसे जिताने का दायित्व सौंपा गया है। इसमें कोई और दखल नहीं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदगिल के लिए खुलकर सामने आईं थी खेर
सांसद के करीबी होने केचलते वर्तमान मेयर देवेश मोदगिल के चुनाव में खेर ने खुलकर पैरवी की थी। इसके अलावा अन्य किसी चुनाव में खेर ने कोई दखल नहीं दी है। मोदगिल के चुनाव के बाद से ही पार्टी में गुटबाजी खुलकर सामने आई थी, जिसके बाद से लगातार पार्टी में गुटबाजी को हवा मिल रही थी, लेकिन अब पार्टी के लोगों का कहना है कि सांसद की पहल पर पार्टी को मजबूती मिलेगी।

29 से सांसद का शुरू होगा अभियान
सांसद किरण खेर इस समय संसद सत्र चलने की वजह से दिल्ली में हैं। वहां से आते ही वह पार्टी मिशन में लग जाएंगी। सांसद 28 दिसंबर को शहर आ जाएंगी। इसके बाद 29 दिसंबर को वह शहर में होने वाले कई कार्यक्रमों में शिकरत करेंगी। इसके लिए उनके कार्यालय की ओर से पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

कोट-----
पार्टी की ओर से मेयर चुनाव में जिसे उम्मीदवार बनाया जाएगा, मैं उसी के साथ हूं। मैंने हमेशा पार्टी के दिशा-निर्देश पर काम किया है। भाजपा की नीतियां ही सर्वोपरि हैं।

- किरण खेर, सांसद चंडीगढ़

शहर में मेयर उम्मीदवार पार्टी की ओर से तय किया जाता रहा है। हम पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करेंगे। पार्टी में कहीं कोई गुटबाजी नहीं है।
-संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

बाक्स..
कुछ नाम आ रहे थे सामने
सांसद किरण खेर के मेयर चुनाव से किनारा करने से पहले 18 जनवरी को होने वाले मेयर चुनाव के लिए पार्षद सतीश कैंथ और परमीला के नाम सामने आ रहे थे, जबकि संजय टंडन की ओर से पार्षद भरत और राजेश कालिया के नामों की चर्चा आम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed