फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सेक्टर 17 में हुआ पुरुष उत्पीडन के खिलाफ प्रदर्शन

सेक्टर 17 में हुआ पुरुष उत्पीडन के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 19 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 17 में हुआ पुरुष उत्पीडन के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
इंटरनेशनल मेन-डे पर सेक्टर-17 के प्लाजा में प्रदर्शन
सेव इंडियन फैमिली चंडीगढ़ ने पुरुष आयोग बनाने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इंटरनेशनल मेन-डे के उपलक्ष्य पर सेक्टर-17 के प्लाजा में पुरुष उत्पीड़न को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन सेव इंडियन फैमिली चंडीगढ़ (एनजीओ) द्वारा किया गया। इसका नारा समान अधिकार समान न्याय है। प्रदर्शनकारियों ने पुरुष आयोग गठन करने, दहेज व घरेलू कानून दुुरुपयोग करने वालों को उचित दंड और तलाक व विवाह संबंधित कानून को तटस्थ करने की मांग की है। संगठन के ट्रस्टी मनिंद्र सिंह का कहना है कि महिलाओं के लिए सरकार कानून बना रही है। महिलाओं के लिए हजारों एनजीओ काम कर रही हैं, लेकिन पुरुषों की सुरक्षा के लिए कोई कानून नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस को हर जगह सेलिब्रेट किया जाता है, लेकिन पुरुष दिवस मनाने के लिए कोई आगे नहीं आता। प्रदर्शन में संगठन सदस्यों ने जेल में बैठकर उन पुरुषों की स्थिति को दर्शाया, जिनको झूठे केसों में फंसाकर जेल में बंद कर दिया जाता है। एनजीओ के चंडीगढ़ फाउंडर अरुण गुप्ता ने कहा कि हम यहां दस हजार केस पर सहमति करवा चुके हैं। यह सारे केस फर्जी थे। हमारे पास पचास से ज्यादा उन महिलाओं के केस दर्ज हुए हैं। जो पांच बार शादियां कर चुकी हैं। पैसों के लालच में कुछ महिलाएं पुरुषों को झूठे केस में फंसा रही हैं। उन पर कार्यवाही होनी चाहिए। एनजीओ का पुरुषों के लिए हेल्प लाइन नंबर भी है। मनिंद्र का कहना है पिछले 4 साल से इस नंबर पर 1 लाख 97 हजार कॉल आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed