{"_id":"5b4665844f1c1bbd248b5d1f","slug":"91531340164-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लब होंगे सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लब होंगे सील
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
गोल्फ क्लब पर 5.46 करोड़ बकाया
डिफाल्टरों की सूची में लेक क्लब भी शामिल, 63.77 लाख रुपये प्रापर्टी टैक्स नहीं चुकाया
31 तक प्रापर्टी टैक्स जमा न करवाया तो नगर निगम दोनों क्लबों को सील करने की कार्रवाई करेगा
नगर निगम ने
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर के सबसे प्रतिष्ठित गोल्फ क्लब और लेक क्लब भी नगर निगम के डिफाल्टरों की सूची में शामिल हैं। नगर निगम ने बुधवार को गोल्फ क्लब और लेक क्लब को 31 जुलाई तक बकाया टैक्स जमा करवाने के लिए नोटिस भेजा है। इस समय सीमा के अंदर बकाया राशि जमा नहीं करवाई जाती है तो दोनों क्लबों को सील करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। यह आदेश नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने जारी किए हैं। सेक्टर-6 स्थित गोल्फ क्लब पर 5.46 करोड़ और सेक्टर-5 के लेक क्लब पर 63.77 लाख रुपये प्रापर्टी टैक्स बकाया है। गोल्फ क्लब में शहर के कई प्रतिष्ठित लोग, वीआईपी और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी सदस्य हैं। बता दें कि नगर निगम ने इस समय डिफाल्टरों के खिलाफ मुहिम चला रखी है। उधर, गोल्फ क्लब के प्रधान बीएस गिल का कहना कि उन्हें नगर निगम की ओर से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।