{"_id":"5aef65d64f1c1bed778b6fda","slug":"91525638614-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक तो बाद मे पहले एिश्सियन गेम्स में दिखाए ंदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक तो बाद मे पहले एिश्सियन गेम्स में दिखाए ंदम
Updated Mon, 07 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
मार्शल अर्जन सिंह हॉकी टूर्नामेंट का आज होगा आगाज
- 12 टीमेें कर रहीं शिरकत, दो लाख मिलेगा विजेता टीम को
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पहले मार्शल अर्जन सिंह हॉकी टूर्नामेंट का आगाज 7 मई से होगा। इसका आयोजन एयरफोर्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से किया जा रहा है। टूर्नामेंट 7 से 18 मई तक होगा, इसके मुकाबले थ्री बीआरडी एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड एयर फोर्स चंडीगढ़ और हॉकी स्टेडियम सेक्टर 42 में खेले जाएंगे। रविवार को थ्री बीआरडी में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में देश भर से 12 टीमें शिरकत कर रही हैं। जिन्हें 4 पूलाें में बांटकर मुकाबले हाेंगे जोकि नॉक आउट आधार पर खेले जाएंगे।
एयर कमोडर महंता और एयर कमोडर संजीव सिन्हा ने पहले मार्शल अर्जन सिंह हॉकी टूर्नामेंट का अनावरण किया। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 2 लाख रुपये की इनामी राशि के साथ ट्राफी, उपविजेता टीम को 1 लाख 25 हजार रुपये की राशि के साथ उपविजेता ट्राफी दी जाएगी।
यह टीमें करेंगी शिरकत
पंजाब एंड सिंघ बैंक, एससी रेलवे, केरल एंड कर्नाटक, रेल कोच फैक्टरी, नेवी, जीजीएस कॉलेज लखनऊ, पंजाब पुलिस, बीएसएफ, दक्षिण भारत, एयर फोर्स ईस्टर्न रेलवे, हॉकी चंडीगढ़।
विज्ञापन
पहले दिन यह हाेंगे मुकाबले
टूर्नामेंट सोमवार से खेले जाएंगे। पहले दिन चार मुकाबले हाेंगे। थ्री बीआरडी में पहला मैच सुबह 8 बजे एयरफोर्स और हॉकी चंडीगढ़ के बीच, दूसरा मैच 10.15 बजे एससी रेलवे और केरल एंड कर्नाटक की टीमों में खेला जाएगा। वहीं सेक्टर-42 हॉकी स्टेडियम में पहला मैच दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर जीजीएस कॉलेज लखनऊ और रेल कोच फैक्ट्री में होगा। दूसरा मैच पंजाब पुलिस और दक्षिण भारत की टीमों के बीच शाम 4.15 मिनट पर खेला जाएगा।
ओलंपिक तो बाद की बात पहले एशियन गेम्स में दिखे ताकत
पहले मार्शल अर्जन सिंह हॉकी टूर्नामेंट में पूर्व ओलंपियन और द्रोणाचार्य अवार्डी जूनियर रजिंदर सिंह पंजाब एंड सिंध बैंक की टीम के कोच और पूर्व ओलंपियन संजीव कुमार मैनेजर की भूमिका निभा रहे हैं। बातचीत के दौरान जूनियर रजिंदर सिंह ने मौजूदा हॉकी टीम के बारे में कहा कि ओलंपिक में क्वालीफाइंग तो दूर की बात है पहले भारतीय टीम को एशियन गेम्स में अपना जलवा दिखाना होगा। वहीं, उन्हाेंने जल्दी-जल्दी भारतीय हॉकी टीम के कोचाें को बदलने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह हॉकी के लिए अच्छी बात नहीं है। भारत ने कुछ सालाें में 6-7 विदेशी कोचाें को परखा है। सिंह के अनुसार एक कोच को कम से कम तीन से चार साल तक भारतीय टीम के साथ रखा जाना चाहिए।
हॉकी लीग को शुरू करना चाहिए
पिछले कई सालाें से हॉकी लीग बंद करने के बारे में जूनियर रजिंदर सिंह ने कहा कि इस लीग को दोबारा से शुरू किया जाना चाहिए। इस लीग ने ग्रास रूट से हॉकी को कई नामी चेहरे दिए हैं। इस लीग में विदेशी खिलाड़ी खेलते थे। जिसका अनुभव भारतीय खिलाड़ियाें को भी मिलता था।