फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   akhilesh

akhilesh

Wed, 03 Jan 2018 10:25 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
akhilesh
चावल घोटाले का आरोपी जेल गया
विज्ञापन

कोर्ट ने ओरिगो कंपनी के कलस्टर मैनेजर अनुराग को न्यायिक हिरासत में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
थाना सदर की पुलिस ने रिमांड पूरा होने के बाद चावल घोटाले के आरोपी ओरिगो कंपनी के कलस्टर मैनेजर अनुराग को बुधवार दोपहर बाद एसीजेएम जरनैल सिंह की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सदर थाना प्रभारी एसआई नैब सिंह ने बाकी फरार आरोपियों को जल्दि ही गिरफ्त में लेने का दावा किया है।

बरनाला रेलवे स्टेशन पर बीती 28 दिसंबर की रात को खुड्डीकलां रोड स्थित पनगरेन (पीजी) गोदाम से चावल लाकर मालगाड़ी पर लोड किया जा रहा था। चावल साबरमती जाना था। चावल खराब होने सूचना पाकर एफसीआई क्वालिटी कंट्रोल हेड क्वार्टर दिल्ली के महाप्रबंधक अरुणाचलम व सहायक प्रबंधक ओमप्रकाश ने छापामारी की थी। लोड हो रहे चावल को अधिकारियों ने घटिया करार देकर गाड़ी को सील कर दिया था। अगले दिन सुबह सभी बोगियों में भरे चावल को उतारा गया था। चावल की दिल्ली, चंडीगढ़, संगरूर के 50 से ज्यादा अधिकारियों ने जांच की थी। अधिकारियों ने खराब चावल कब्जे में लेने के बाद गाड़ी को फिर से लोड करवा साबरमती के लिए रवाना करने को मंजूरी दे दी थी। क्वालिटी कंट्रोल विभाग की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने चावल गोदाम की देखरेख करने वाली ओरिगो कंपनी के कलस्टर मैनेजर अनुराग और दो मैनेजरों मोहित कुमार व सोमपाल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। इधर एफसीआई ने स्थानीय डिपो मैनेजर स्वर्ण सिंह समेत चार मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया था। उधर पेशी भुगतकर अदालत से बाहर निकले आरोपी अनुराग सिंह ने कहा कि वह खुद, मोहित व सोमपाल तीनों बेकसूर हैं। गोदाम से रेलवे तक के रास्ते में खराब चावल से भरे ट्रक कैसे शामिल हो गए और साफ सुथरे माल से भरे ट्रक कहां गायब हो गए इसकी उच्चस्तरीय जांच करवाने के लिए अदालत से गुहार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed