फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कांग्रेस के कुनबे में भी सेंध लगाएगी भाजपा

कांग्रेस के कुनबे में भी सेंध लगाएगी भाजपा

Fri, 30 Jun 2017 01:23 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के कुनबे में भी सेंध लगाएगी भाजपा
कांग्रेस के कुनबे में भी सेंध लगाएगी भाजपा
विज्ञापन

-सीएम ने 75 विधायकों के वोट का किया दावा, सुषमा-जैन ने समझाई वोटिंग की बारीकियां
-केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के समर्थक विधायक रहे संग-संग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
राष्ट्रपति चुनाव में पहले से पिछड़ रही कांग्रेस को हरियाणा में भाजपा झटका देने की तैयारी में है। भाजपा नेता एनडीए उम्मीदवार को अधिक से अधिक वोट दिलाने के लिए कांग्रेस के विधायक तोड़ने की फिराक में हैं। खुद सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा विधानसभा के 90 सदस्यों में से 75 विधायकों के वोट दिलाने का दावा किया है। सीएम ने इनेलो के कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस से भी उनकी कोविंद को समर्थन की अपील है। वे विधायकों के अधिक से अधिक वोट दिलाएंगे। सीएम के इस कथन को यूं ही नहीं लिया जा रहा। भाजपा के 47, चार निर्दलीय, एक बसपा और बीस विधायक इनेलो-अकाली दल केहोने के बाद भी 95 का आंकड़ा पूरा करने के लिए तीन विधायक और चाहिए। ऐसे में निर्दलीय विधायक जयप्रकाश जेपी और दो अन्य वोट के लिए भाजपा कांग्रेस विधायकों से संपर्क कर सकती है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने समर्थक तेरह विधायकों सहित चट्टान की तरह मीरा के साथ हैं और समर्थन की प्रस्तावना कर चुके हैं। ऐसे में चार अन्य विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी, कुलदीप बिश्नोई और रेणुका बिश्नोई हैं। इन्हें तोड़ पाना भाजपा के लिए आसान नहीं होगा। अब सीएम 75 का आंकड़ा कैसे पूरा करते हैं, इस पर निगाहें टिकी रहेंगी।

बॉक्स
सुषमा-जैन ने समझाई चुनाव की बारीकियां
केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और भाजपा महासचिव अनिल जैन ने भाजपा, अकाली व इनेलो सांसदों-विधायकों को वोट की बारीकियां बताईं। उन्होंने कहा कि मतदात करते समय हस्ताक्षर नहीं करने हैं। केवल सीधी लाइन खींचनी है। ये बॉक्स से बाहर नहीं होनी चाहिए। पैन चुनाव आयोग वहीं पर देगा।
विज्ञापन


बॉक्स
राव इंद्रजीत के समर्थक विधायक रहे साथ-साथ
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत कार्यक्रम स्थल पर अपने समर्थक हरियाणा के राज्य मंत्री बनवारी लाल के साथ पहुंचे। उन्हें देखते ही विधायक बिक्रम ठेकेदार व बिमला यादव भी अभिवादन को पहुंच गए। राव ने सबसे पहले किरण खेर से मुलाकात की, उसके बाद काफी देर तक वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु से चर्चा करते रहे। कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने राव इंद्रजीत से कहा कि बिमला यादव आपके अहीरवाल की सबसे दबंग महिला विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed