{"_id":"5946b4c94f1c1b1c0a8b46db","slug":"91497806025-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुशायरे में कवियों ने दी बेहतरीन प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुशायरे में कवियों ने दी बेहतरीन प्रस्तुति
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुशायरे में कवियों ने दी बेहतरीन प्रस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हिंदवी संस्था की ओर से मुशायरे का आयोजन सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट आर्ट एंड म्यूजियम गैलरी के ऑडिटोरियम में कवि राउफ राजा की याद में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंदर गर्ग उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के पूर्व मीडिया सेक्रेटरी राजेश सिंह ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में 20 शायरों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुभारंभ में जब कवि नवीन नीर ने मुशायरा पेश किया। उन्होंने कहा कि यह मेरे दोस्त हैं, इन्हें रहने दो। इनकी जेबों से न खंजर निकाला जाए। इस दौरान पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में रश्मि शर्मा, कविता शर्मा, मुकेश आलम, आलोक मिश्रा, सावन शुक्ला और अमित बजाज ने मुशायरे में अपने कलाम पेश कर लोगों का मन मोह लिया। हिंदवी संस्था के प्रेसीडेंट विक्रम राना ने कार्यक्रम में आए सभी कवियों और लोगाें का शुक्रिया अदा किया।