फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मंत्री की चाय पर न बुलाने पर पार्टी में गुटबाजी

मंत्री की चाय पर न बुलाने पर पार्टी में गुटबाजी

Mon, 12 Jun 2017 08:16 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
मंत्री की चाय पर न बुलाने पर पार्टी में गुटबाजी
मंत्री के चाय कार्यक्रम में न बुलाने पर मंडल अध्यक्ष नाराज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के सेक्टर-25 में चाय के कार्यक्रम में न बुलाए जाने पर भाजपा के अपने ही मंडल अध्यक्ष नाराज हो गए। मंडल नंबर-5 के अध्यक्ष संजीव वर्मा ने फेसबुक पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पोस्ट किया कि वह कार्यक्रम का पूरे मंडल की ओर से बहिष्कार करते हैं। उन्होंने लिखा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। ऐसे में मंडल पदाधिकारियों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है। संजीव वर्मा ने यह भी कहा है कि इस दर्द को वह पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को भी बता चुके हैं। मजबूरन उन्हें फेसबुक पर पोस्ट करना पड़ा।
वर्मा ने कहा है कि पार्टी का संविधान सिर्फ छोटे कार्यकर्ताओं के लिए ही है। कुछ नेता मंडल अध्यक्ष को सूचना दिए बिना ही उसी मंडल के कार्यक्रम में चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इसे लेकर कोई ठोस निर्णय न लिया गया तो पार्टी को आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन

वर्मा ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि कुछ लोग टिकट लेने के लिए पार्टी भी बदल लेते हैं और चुनाव हारने के बाद पार्टी फिर उन्हें वापस ले भी लेती है। यह पार्टी के हित में नहीं है। मालूम हो कि मेघवाल रविवार सुबह सेक्टर-25 में कृष्ण कुमार के यहां चाय पर गए थे, जहां पर मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा को नहीं बुलाया गया। कृष्ण कुमार की पत्नी ने निगम चुनाव में अकाली दल से चुनाव लड़ा था। उससे पहले वह भाजपा में ही थे लेकिन यह सीट अकाली दल के हिस्से में चली गई थी, उस समय कृष्ण कुमार और उनकी पत्नी अकाली दल में भी शामिल हो गए थे लेकिन अब चुनाव हारने के बाद वह फिर से भाजपा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव वर्मा का कहना है कि कई बार उनके मंडल में कार्यक्रम हो चुके हैं। बार-बार उन्हें सूचना नहीं दी जा रही। अन्य मंडल अध्यक्ष की भी यह शिकायत है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई असर नहीं पड़ रहा है।

वहीं जिला अध्यक्ष रवि शर्मा का कहना है कि यह कोई संगठन का कार्यक्रम नहीं था। बाकी इस तरह के अंदरूनी मामले चलते रहते हैं। उन्हें खुद मंत्री के सेक्टर-25 में जाने की सूचना शनिवार देर शाम मिली थी। रविवार रात को वह मंडल के अंतगर्त आने वाले एरिया धनास में क्रिकेट टूर्नामेंट गए थे, उस समय उन्होंने फोन करके वर्मा को सूचना भी दी थी।

फेसबुक पर किया पोस्ट, मंडल पदाधिकारियों के सामने होना पड़ता है शर्मिंदा
कहा, इस संबंध में सही निर्णय न लिया गया तो इसका खामियाजा लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed