फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   90.72 percent students participated in PSTET-2: Bains

Panchkula News: पीएसटीईटी-2 में 90.72 फीसदी विद्यार्थी ने लिया हिस्साः बैंस

Mon, 01 May 2023 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
90.72 percent students participated in PSTET-2: Bains
चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से रविवार को आयोजित की गई पीएसटीईटी-2 परीक्षा बिना किसी व्यवधान और गड़बड़ी से संपन्न हुई। यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह परीक्षा गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा करवाई गई। उन्होंने बताया कि किसी भी किस्म की जालसाजी रोकने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाए गए थे और परीक्षार्थियों की हाजिरी भी बायोमैट्रिक विधि द्वारा लगाई गई। इसमें कुल 98,358 में से 89,230 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। इस तरह परीक्षा में 90.72 प्रतिशत विद्यार्थी बैठे। इस परीक्षा का समय सुबह 10.30 से दोपहर 1 बजे तक था और इस परीक्षा के लिए सरकार द्वारा राज्य के अलग-अलग जिलों में 280 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के दौरान राज्य के किसी भी जिले से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed