{"_id":"665520f7b52d2121ab0fbe57","slug":"88-new-victims-of-diarrhea-found-in-budhanpur-panchkula-water-supply-started-from-tankers-in-the-area-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-8345-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला के बुढ़नपुर में डायरिया के 88 नए पीड़ित मिले, क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला के बुढ़नपुर में डायरिया के 88 नए पीड़ित मिले, क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति शुरू
विज्ञापन
पंचकूला। बुढ़नपुर में डायरिया का प्रकोप जारी है। साेमवार को 88 नए प्रभावित सामने आए हैं। अब मरीजों की संख्या बढ़कर 229 हो गई है। अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 20 है। सोमवार को अस्पताल से 63 में से 43 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। सोमवार को सात नए मरीजों को भर्ती किया गया। स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमों ने सोमवार को 875 घरों का सर्वे कर दवाई बांटकर लोगों को जागरूक किया।
सर्वे के बाद तीन मरीजों को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भी भर्ती कराया। इसके अलावा गांव के सभी मैनहोल की सफाई करवाई गई है। सोमवार को हैजा के भी दो मामले सामने आए हैं। बुढ़नपुर में डायरिया को कंट्रोल करने के लिए एचएसवीपी मंगलवार और बुधवार को क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बंद रखेगी।क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी। सोमवार को दो टैंकर भिजवाए गए। मंगलवार से दस टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा पेयजल पाइप में सीवर का पानी कहां से मिल रहा है, इस फॉल्ट को खोजने के लिए एचएसवीपी ने काम तेज कर दिया है। जिला सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुरेश भोसले ने बताया कि बुढ़नपुर में सर्वे के लिए 10 टीमेंं लगाई गई हैं। जहां से भी डायरिया की शिकायत आ रही है, वहां का सर्वे कर ओआरएस की दवाइयां बांटी जा रही हैं।