{"_id":"5ed563328ebc3e904e1ccc31","slug":"88-bottles-of-liquor-and-beer-recovered-six-accused-arrested-pkl-office-news-pkl3768851190","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की 88 बोतल व बीयर बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की 88 बोतल व बीयर बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में अवैध शराब की बिक्री लगातार तेजी पकड़े हुए है। लोग चंडीगढ़ सहित अन्य जगहों से पंचकूला में शराब तस्करी करने में जुटे हैं। सोमवार को भी पंचकूला पुलिस ने अलग-अलग समय पर छह कारों से 88 बोतल अवैध शराब और बीयर बरामद की। पुलिस ने इन मामलों में कुल छह आरोपियों को दबोचा है।
जानकारी के अनुसार थाना मनसा देवी के पुलिसकर्मी गश्त के दौरान सिंह द्वार के समीप मौजूद थे। उसी दौरान पुलिसकर्मियों को सूचना मिली कि चंडीगढ़ की तरफ से तीन कारों में अवैध शराब भरकर लाई जा रही है। थोड़ी देर बाद पुलिसकर्मियों ने चंडीगढ़ की तरफ से चार कारें आती देखीं। पुलिस ने शक पर सभी कारों को बारी-बारी से रुकवाकर जांच की तो उनमें से 11-11 बोतल अवैध शराब और एक कार से 8 बोतल अवैध शराब बरामद की। आरोपियों में जीरकपुर स्थित ढकोली निवासी सुनील कुमार, पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित जीएच-29 निवासी नवीन कुमार, पंचकूला के ही गांव बलोटी निवासी बहादुर सिंह और जीरकपुर के सावित्री एनक्लेव निवासी अमित गंभीर के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना मनसा देवी में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।
इसकेे अलावा पुलिस ने सेक्टर 7/8 की डिवाइडिंग रोड से गुजरती एक कार से अवैध शराब की एक पेटी और अवैध बीयर की दो पेटी बरामद की। आरोपी कार चालक की पहचान कुरुक्षेत्र के केशव विहार के रहने वाले अमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने सेक्टर-9 से भी शक पर एक कार से 11 बोतल अवैध शराब बरामद की। पुलिसकर्मियों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-5 थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान कालका के गांव नंगल निवासी सिकंदर के रूप में हुई है।