फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   87 lakhs defrauded in the name of sending abroad

Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर 87 लाख की ठगी

Thu, 30 Oct 2025 09:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 30 Oct 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
87 lakhs defrauded in the name of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। कमिश्नरेट पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी के छह मामले दर्ज किए हैं। ठगों ने पीड़ितों से करीब 87 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
साहनेवाल के मैपल लीफ पाम गार्डन निवासी दीपक कुमार शर्मा की शिकायत पर थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने फिरोजपुर रोड स्थित गोल्डन प्लाजा के सामने एमएस प्रो स्टार इमिग्रेशन कंस्लटेंसी सर्विस के मालिक रुपिंदर सिंह, मैनेजर इंद्रजीत सिंह और तरुणतार खुराना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने दीपक को परिवार समेत कनाडा भेजने का झांसा देकर 28 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

वहीं, थाना जमालपुर पुलिस ने पटियाला के कस्बा समाना इलाके में रहने वाले परगट सिंह और समाना के रजौरी गार्डन निवासी दीपक कुमार बाटी की शिकायत पर मुंडियां कलां वीर पैलेस के पास स्थित इंपावर इमिग्रेशन के हरविंदर सिंह, अराध्या और रिया के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। आरोपियों पर दोनों शिकायतकर्ताओं से 2.92 लाख रुपये ठगने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना मोती नगर पुलिस ने तरनतारन के खडूर साहिब निवासी संदीप सिंह की शिकायत पर माही शर्मा, कनिका, अमनदीप सिंह, दविंदर सिंह, नितिन घई, दीपक कुमार और हरजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर संदीप सिंह से ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 28 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। थाना मोती नगर की ही पुलिस ने केरल निवासी समीना समीर की शिकायत पर मोहित फारुकी, उसकी पत्नी नजमा फारुकी और दीपक उप्पल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने उससे 22 लाख रुपये ठगे। वहीं, थाना डिवीजन सात की पुलिस ने कपूरथला के फगवाड़ा निवासी चरणजीत कुमार की शिकायत पर ग्रेस इमिग्रेशन की मालिक रबीना और जालंधर के नकोदर स्थित गांव लधड़ा निवासी गुरप्रीत उर्फ जाखू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर विदेश भेजने के नाम से चरणजीत कुमार से साढ़े छह लाख रुपये ठगने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed