फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   8.60 lakh cheated from home guard in the name of getting constable in Haryana Police

Panchkula News: हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल लगवाने के नाम पर होम गार्ड से 8.60 लाख ठगे

Sat, 16 Dec 2023 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
8.60 lakh cheated from home guard in the name of getting constable in Haryana Police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। होम गार्ड जवान के बेटे को हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल लगाने के नाम पर 8.60 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पिंजौर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार, पिंजौर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया की वह चंडीगढ़ होमगार्ड में कार्यरत है। उसकी बेटी के साथ एक लड़की पढ़ती थी, जो यमुनानगर की रहने वाली है। उसकी माता मोनिका शर्मा अपनी बेटी के साथ पहली बार उनके घर फरवरी 2021 में आई थी। महिला ने सरकारी नौकरी को लेकर उनसे बात की और बताया कि मेरा एक भाई है।
अरुण कुमार उसकी सरकार में अच्छी जान पहचान है। वह आपके बेटे को सरकारी नौकरी में भर्ती करवा सकता है। कृष्ण कुमार ने बताया कि इसके बाद मोनिका और अरुण दोनों तीन-चार दिन लगातार उनके घर पर आते रहे। कृष्ण कुमार ने शिकायत में बताया कि फिर एक दिन उपरोक्त दोनों लोगों ने आकर कहा कि हरियाणा पुलिस में सिपाही भर्ती होने के लिए 15 लाख रुपये लिए जा रहे हैं। उन्होंने कृष्ण से कहा की आप हमें पहले नौ लाख रुपये दे दो।
विज्ञापन

बाकी काम होने के बाद दे देना। शिकायतकर्ता उनकी बातों में आकर 8.60 रुपये एकत्रित किए और दोनों को दे दिए। आरोपी शिकायतकर्ता को करीब 8 माह तक दिलासा देते रहे कि आपका काम हो जाएगा। दिसंबर माह में हरियाणा कांस्टेबल का रिजल्ट आने के बाद पता लगा कि उनका काम नहीं हुआ। उन्होंने अरुण को फोन किया तो उसने फिर दिलासा देकर कहा कि मैं बात करता हूं, आपका काम बन जाएगा। इसके बाद आरोपियों से पैसे वापस मांगे। कुछ दिन बाद दोनों के फोन बंद आने लगे। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed