फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   85 thousand rupees withdrawn from father-son account

पिता पुत्र के अकाउंट से निकाले गए 85 हजार रुपये

Thu, 22 Oct 2020 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
85 thousand rupees withdrawn from father-son account
पंचकूला। अमरावती पिंजौर निवासी पिता पुत्र के अकाउंट से मंगलवार देर रात 85 हजार 500 रुपये ऑनलाइन निकाल लिए गए। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर लिखने के लिए दिनभर दौड़ाया। अभी तक मामले में पुलिस ने केवल डीडीआर काटी है।
विज्ञापन

जिला शिकायत निवारण समिति के पूर्व सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता भारत भूषण बंसल के एसबीआई के खाते से 62,500 और उनके बेटे पुनीत बंसल के खाते से तेइस हजार रुपये निकाल लिए। जब सुबह उठकर उन्होंने अपने फोन के मैसेजे देखे तो उन्हें पता चला कि उनके अकाउंट से पैसे कट चुके हैं। इस पर उन्होंने अमरावती चौकी गए। पुलिस ने एफआईआर लिखने के बजाय उन्हें सही जानकारी नहीं दी। इस कारण वह परेशान रहे। सामाजिक कार्यकर्ता भारत भूषण बंसल ने बताया कि दिनभर भाग दौड़ के बाद पुलिस ने केवल अभी तक डीडीआर दर्ज की है। एफआईआर दर्ज नहीं करने के कारण दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। अमरावती चौकी प्रभारी जिले सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें डीडीआर दर्ज कर ली गई। जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed