{"_id":"60de21bb8ebc3ec2025c6fae","slug":"85-new-cases-of-corona-in-haryana-15-died-panchkula-news-pkl4186572127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 85 नए केस, 15 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 85 नए केस, 15 की मौत
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश में वीरवार को कोरोना के 85 नए मामले मिले हैं, जबकि अलग अलग जिलों में 15 मरीजों की जान गई है। राहत की बात ये है कि तीन जिलों में एक भी नया केस नहीं मिला है। केवल पलवल में 10 नए केस आए हैं, शेष 21 जिलों में इससे नीचे केस हैं।,इस समय एक्टिव केस घटकर 1380 रह गए हैं। एक दिन की पॉजिटिविटी दर 0.24 फीसदी रह गई है, जबकि मृत्यु दर 1.23 प्रतिशत है। रिकवरी दर 98.59 प्रतिशत है।
कोरोना से मौत के मामलों में गुरुग्राम, हिसार, पानीपत और कैथल में 2-2, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सिरसा, भिवानी, झज्जर, फतेहाबाद, जींद में 1-1 मरीज की मौत दर्ज की गई।
90 लाख से अधिक का हुआ टीकाकरण
प्रदेश में अब तक 9036131 लोगों का टीकाकरण हो गया। इनमें से 7582762 ने पहली और 1467329 ने दोनों डोज ले ली है। वीरवार को 142552 ने पहली और 43050 ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली। टीकाकरण में 18 से 44 साल वाले 3890880 सबसे आगे हैं। जबकि 45 से 60 वाले 2604595 ने और 60 साल से अधिक वाले 2554676 टीका लगवा चुके हैं।