फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   8,345 young voters will cast their vote for the first time: District Election Officer

पहली बार 8,345 युवा मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग : जिला निर्वाचन अधिकारी

Wed, 08 May 2024 04:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
8,345 young voters will cast their vote for the first time: District Election Officer
पंचकूला। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यश गर्ग ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। अंबाला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला पंचकूला की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 4,33,094 वोटर शामिल हैं। इनमें 2,27,581 पुरुष, 2,05,487 महिलाएं और 26 थर्ड जेंडर हैं। जिले के 18-19 आयुवर्ग के 8,345 युवा मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए 25 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद नए वोट बनाए जाने की प्रक्रिया पूरी कर भारतीय चुनाव आयोग के नियमानुसार लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में 424 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। इसमें कालका-01 में 218 मतदान केंद्र और पंचकूला- 02 में 206 मतदान केंद्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कालका विधानसभा क्षेत्र में 2.181 लाख मतदाता हैं। इनमें 1,04,077 पुरुष, 95,390 महिलाएं और 18 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। पंचकूला विधानसभा में 2,32,913 मतदाता डालेंगे वोट
विज्ञापन

पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 2,32,913 मतदाता हैं। इनमें 1,22,808 पुरूष, 1,10,097 महिलाएं और 8 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी यश गर्ग ने बताया कि कालका विधानसभा क्षेत्र में 18-19 आयुवर्ग के 4,017 मतदाता, 20-29 आयुवर्ग के 38,018 मतदाता, 30-39 आयुवर्ग के 47,988 मतदाता, 40-49 आयुवर्ग के 40,778 मतदाता, 50-59 आयुवर्ग के 31,249 मतदाता, 60-69 आयुवर्ग के 21,982 मतदाता, 70-79 आयुवर्ग के 10,998 मतदाता और 80 वर्ष से ऊपर के 5,151 मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 18-19 आयुवर्ग के 4,328 मतदाता, 20-29 आयुवर्ग के 37,410 मतदाता, 30-39 आयुवर्ग के 51,263 मतदाता, 40-49 आयुवर्ग के 49,545 मतदाता, 50-59 आयुवर्ग के 38,456 मतदाता, 60-69 आयुवर्ग के 27,591 मतदाता, 70-79 आयुवर्ग के 16,391 मतदाता और 80 वर्ष से ऊपर के 7,929 मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए होगी व्हीलचेयर की व्यवस्था
उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोलिंग स्टेशनों पर व्हीलचेयर सहित सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। इसके अलावा ऐसे दिव्यांग मतदाताओं जो पोलिंग स्टेशन पर स्वयं आने में असमर्थ हैं, उनके लिए घर से मतदान केंद्र और मतदान केंद्र से वापस घर छोड़ने की व्यवस्था की जाएगी। इसी प्रकार पहली बार 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को उनके मांग के अनुसार घर से ही मतदान करवाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed