फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   82 cases in 13 days: Those who got vaccinated are recovering soon

13 दिन में 82 केस : टीका लगवाने वाले जल्द हो रहे ठीक

Mon, 03 Apr 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
82 cases in 13 days: Those who got vaccinated are recovering soon
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। शहर में कोरोना एक बार फिर हावी होता जा रहा है। जैसे-जैसे सैंपलिंग बढ़ती जा रही है, उसी तरह संक्रमण के मामले भी मिलते जा रहे हैं। 21 मार्च से दो अप्रैल तक की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि सभी लोग संक्रमित हो रहे हैं। इसमें टीका लगवाने वाले लोग जल्द ठीक हो रहे हैं। अब तक पहली, दूसरी और बूस्टर डोज लगवाने वाले 95 फीसदी लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 13 दिन में 82 मरीज संक्रमित मिले हैं। इसमें 77 मरीजों की सभी डोज पूरी है। इसमें पांच मरीजों को सभी टीके नहीं लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मरीजों को सावधान किया जा रहा है। शहर में लगातार टेस्टिंग बढ़ाए जाने के बाद मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसमें दस दिन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार गुना तक अधिक सैंपलिंग की गई है। इस कारण इस तरह के मरीजों की संख्या अधिक हो गई है। वहीं मरीजों के बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से खांसी, बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या के सैंपलिंग अधिक की जा रही है।
विज्ञापन


बीमार और सीनियर सिटीजन हो रहे प्रभावित
पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि 82 मरीजों में 40 सीनियर सिटीजन हैं। इस बार अधिकतर बुजुर्ग संक्रमित मिले हैं। वहीं 20 से 50 साल तक के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य बीमारियों के लोगों में दोबारा संक्रमण ज्यादा एक्टिव हो रहा है। लोगों को बिना मास्क घर के बाहर नहीं निकलना चाहिए। लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए। इस तरह के हालात में लोगों को साबुन से हाथ धोना चाहिए। लोगों को अपने हाथ, नाक, कान पर अधिक हाथ नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा बाहर निकलने पर मास्क को प्रयोग किया जाना चाहिए, जिससे लोग संक्रमण से बच सकें।
विज्ञापन


ट्राइसिटी में 65 संक्रमित मिले
पंचकूला में रविवार को कोरोना के 24 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा ट्राइसिटी में 65 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें मोहाली में 21 और चंडीगढ़ में 20 नए बीमार मिले हैं। पंचकूला की सीएमओ मुक्ता कुमार का कहना है कि लोग कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करें। अभी तक पंचकूला में 57 सक्रिय मामले हैं। लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करना चहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला में इस तरह बढ़ा है कोरोना
दिनांक सैंपल लिए पॉजिटिव
21 मार्च 17 3
22 मार्च 18 5
23 मार्च 7 1
24 मार्च 19 0
25 मार्च 12 1
26 मार्च 10 8
27 मार्च 20 0
28 मार्च 42 10
29 मार्च 43 5
30 मार्च ---- 38---7
31 मार्च ---- 34----7
01 अप्रैल -----155---11
02 अप्रैल ------239-------24


कोरोना के मामले आने के बाद टेस्टिंग बढ़ाई गई है। लोगों को कोरोना से बचाव की जरूरी एहतियात बरतनी चाहिए। संक्रमण वैक्सीनेशन डोज पूरा करने वालों को भी हो रहा है। इसलिए सभी लोगों को इससे बचाव के लिए जरूरी नियमों का पालन करना चाहिए। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed