फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बुधवार को हुआ जनवरी जैसी ठंड का अहसास

बुधवार को हुआ जनवरी जैसी ठंड का अहसास

Thu, 14 Mar 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को हुआ जनवरी जैसी ठंड का अहसास
हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने कराया जनवरी का अहसास
विज्ञापन

सबहेड
दिन के तापमान में आई 7 डिग्री की गिरावट, आज भी बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी के आसार

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मौसम का मिजाज बुधवार सुबह एक बार फिर बदल गया। दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बारिश से मौसम ठंडा हो गया। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को एकबार फिर से ठंड का एहसास होने लगा। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते शहरवासियों को जनवरी के ठंड का अहसास होने लगा। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 7 डिग्री कम रहा।
जानकारी के मुताबिक, आमतौर पर जनवरी के आखिरी सप्ताह और फरवरी के पहले सप्ताह में ऐसा मौसम होता है। बीती रात शहर का तापमान 12.7 सेल्सियस था। इसके चलते सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। मौसम विभाग की मानें तो वीरवार को भी बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार शाम 5.30 बजे तक शहर में 0.2 एमएम बारिश हो चुकी था जबकि शहर के बाहरी हिस्सों में 0.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। बताया जाता है कि मौसम खराब होने की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है। वीरवार को भी इस डिस्टर्बेंस के बने रहने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed