फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   इन येेजनाओं पर रहेगी पैनी नजलर

इन येेजनाओं पर रहेगी पैनी नजलर

Tue, 08 Jan 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
इन येेजनाओं पर रहेगी पैनी नजलर
शहर की पांच योजनाओं को गति देंगे एडवाइजर
विज्ञापन

कहा-काम नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एडवाइजर मनोज परिदा विकास कार्यों को गति देने के लिए विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर योजनाओं की जमीनी हकीकत परख रहे हैं। वहीं, आम लोगों से जुड़ी पांच प्रमुख योजनाओं को आधार बनाकर इसे प्रमुखता से आगे बढ़ाने की बात कह रहे हैं। अमर उजाला से बातचीत में एडवाइजर ने कहा कि प्रशासक वीपी सिंह के निर्देश पर वह शहर की पांच प्रमुख योजनाओं को यादगार बनाना चाहते हैं। इसमें कुछ प्रोजेक्ट चल रहे हैं, तो कुछ योजनाओं को अंतिम रूप देना है। इसे लेकर योजनाओं का खाका तैयार कर लिया है। परिदा ने कहा कि काम नहीं करने वाले अफसरों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल को मिलेंगे डॉक्टर
सेक्टर-48 में 100 बेड का अस्पताल बनकर तैयार हो गया है, लेकिन केंद्र से अनुमति नहीं मिलने पर चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो पा रही है। 23 करोड़ की लागत से तैयार अस्पताल डॉक्टरों का इंतजार कर रहा है। एडवाइजर इसे जल्द ही आम लोगों को समर्पित करना चाहते हैं।
विज्ञापन


मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट का निर्माण होगा
सेक्टर-32 के मेडिकल कॉलेज के पास बनने वाले मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट का निर्माण कार्य कराना एडवाइजर की वरीयता में है। 14 करोड़ की लागत से बनने वाले इंस्टीट्यूट का बीते एक साल से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। एडवाइजर इसे गति देने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द मिलेगा गरीबों को फ्लैट
शहर में गरीबी रेखा से नीचे 4960 लोगों को मलोया में फ्लैट मिलने हैं। ये सभी फ्लैट ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के हैं। रिहैबिलिटेशन स्कीम के तहत फ्लैट्स का कब्जा दिया जाएगा। बायोमीट्रिक सर्वे के बाद लाभार्थियों के नाम पहले ही चुने जा चुके हैं। ये 2014 में तैयार हुए थे।

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स डेवलप होंगे
खेलों को बढ़ावा देने के लिए एडवाइजर सक्रिय हैं। प्रशासक के निर्देश पर शहर में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को विकसित किया जाएगा। इसमें सेक्टर-42, सेक्टर-58 और सेक्टर-38 वेस्ट के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स प्रमुख रूप से शामिल हैं।


एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर ड्रीम प्रोजेक्ट
एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर पीजीआई के साथ ही प्रशासन का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके लिए पीजीआई को 485 करोड़ रुपये की ग्रांट मंजूर हो चुकी है। यह सेंटर पूरी तरह से जच्चा-बच्चा पर केंद्रित रहेगा। इसमें मुख्य रूप से एचडीयू, आईसीयू, फीटेल मेडिसिन यूनिट, रोबोटिक सर्जरी, निक्कू, ह्यूमन मिल्क बैंक, एडवांस इंफर्टिलिटी सर्विस सहित कई अन्य सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed