फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आलू और प्याज की स्मेल से एक बार फिर सैलानियों को करेगी बेहाल

आलू और प्याज की स्मेल से एक बार फिर सैलानियों को करेगी बेहाल

Sat, 17 Nov 2018 01:53 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
आलू और प्याज की स्मेल से एक बार फिर सैलानियों को करेगी बेहाल
रॉक गार्डन में फिर आलू, प्याज की स्मेल करेगी बेहाल
विज्ञापन

पूर्व होम सेक्रेटरी ने पर्यटकों को परेशानी से निजात दिलाने के लिए लगाया था बैन
फिलहाल पूरे प्रकरण में यूटी प्रशासन के आलाधिकारी कुछ भी बोलने से रहे कतरा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रॉक गार्डन में आने वाले सैलानियों के लिए यह खबर मायूस करने वाली है। यहां शादी और पार्टी समारोह के आयोजनों को अनुमति मिलने के बाद पर्यटकों को प्याज और आलू की स्मेल से दो चार होना पड़ेगा। अप्रैल 2017 में तत्कालीन होम सेक्रेटरी ने पर्यटकों की परेशानी को देखते हुए रॉक गार्डन में होने वाले कार्यक्रमों पर रोक लगा दी थी। अब यूटी प्रशासन के गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता की ओर से कार्यक्रमों की अनुमति मिलने के बाद एक बार फिर रॉक गार्डन में आने वाले सैलानियों को सब्जियों की दुर्गंध परेशान करेगी।
डेढ़ साल बाद एक बार फिर रॉक गार्डन में शादी और पार्टी के आयोजनों की अनुमति यूटी प्रशासन ने दे दी है। इसकी वजह यह है कि 19 नवंबर को यहां चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद की बेटी की शादी होने जा रही है। चर्चा के मुताबिक चीफ इंजीनियर के यहां होने वाले आयोजन को लेकर ही यूटी प्रशासन को अपना फैसला बदलना पड़ा है। रॉक गार्डन में खुद प्रशासन ने ही कार्यक्रमों के आयोजनों को बैन किया था। अचानक रॉक गार्डन पर होम सेक्रेटरी के द्वारा लिए गए निर्णय पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन


इसलिए लगाई गई थी रोक
पूर्व होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल ने रॉक गार्डन में होने वाले आयोजनों पर बैन लगाते हुए प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को बताया था कि यहां शादी होती है तो सुबह से ही टेंट लग जाते हैं। उसके बाद यहीं पर आलू और प्याज काटे जाते हैं। इसके साथ ही ब्रेवरेज भी हो जाता है। इससे सीधा पर्यटक प्रभावित होते हैं। ऐसी स्थिति में यहां आने वाले टूरिस्टों के लिए बाधा उत्पन्न होती थी। इसी वजह से प्रशासन इसकी बुकिंग नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से करा सकते हैं बुकिंग
रॉक गार्डन के तीसरे फेज में करीब 500 लोगों के लिए एक साथ बैठने की जगह है। यहां पर कार्यक्रमों की बुकिंग के लिए यूटी सचिवालय के सेक्टर-9 में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर यशपाल गुप्ता के ऑफिस में 70 हजार रुपये देकर बुकिंग कराई जा सकती है। इस बारे में जानकारी लेने के लिए सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर को कई बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। रॉक गार्डन में बुकिंग खुलने के बाद यूटी प्रशासन के चीफ इंजीनियर के अलावा एक मंत्री और पीजीआई के एक डॉक्टर सहित चार लोग शादी व सेमिनार के लिए बुकिंग करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed