फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   टमाटर

टमाटर

Wed, 28 Jun 2017 12:37 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
टमाटर
टमाटर हुआ लाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पारा बढ़ने के साथ ही 5 दिन में टमाटर के दाम दोगुने हो गए हैं। परचून में जो टमाटर पिछले सप्ताह तक 20 से 25 रुपये किलो बिक रहा था, उसकी कीमत मंगलवार को 45 से 50 रुपये प्रति किलो हो गई है। इस समय टमाटर की सप्लाई सिर्फ हिमाचल से ही आ रही है। रविवार तक टमाटर का रेट 35 रुपये किलो था। आढ़तियों के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण सबसे ज्यादा असर टमाटर पर ही पड़ता है। अभी जल्दी टमाटर के रेट में गिरावट की उम्मीद नहीं है क्योंकि लोकल टमाटर की फसल आने में अभी समय लगेगा। इसके साथ ही अगले दिनों में मानसून आने वाला है ऐसे में बारिश के सीजन में एक तो सप्लाई कम हो जाती है और दूसरा बारिश में टमाटर जल्द खराब होने का खतरा बना रहता है। इस बार टमाटर की पैदावार भी हिमाचल में पिछली बार से कम है। मार्केट कमेटी के सचिव राजेंद्र कुमार का कहना है कि इस समय हिमाचल से ही टमाटर की फसल आ रही है। प्रतिदिन 2500 से 2800 क्रेट टमाटर के आ रहे हैं। एक क्रेट में 22 से 25 किलो टमाटर होता है। अगस्त के बाद नासिक और लोकल टमाटर की फसल आनी शुरू होगी।

-हिमाचल से आ रही सप्लाई, 50 रुपये प्रति किलो पहुंचा रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed