फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आप विधायकों ने बाहर लगाई मॉक एसेंबली

आप विधायकों ने बाहर लगाई मॉक एसेंबली

Sat, 24 Jun 2017 01:16 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
आप विधायकों ने बाहर लगाई मॉक एसेंबली
आप विधायकों ने बाहर लगाई मॉक असेंबली
विज्ञापन

बजट किया खारिज, वीरवार की घटना की निंदा की
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
आम आदमी पार्टी ने प्रश्नकाल के दौरान वाकआउट के बाद विधानसभा केबाहर मॉक असेंबली लगाई। इसमें करीब दो घंटे तक सरकार और स्पीकर के खिलाफ भड़ास निकाली गई।
कंवर संधू स्पीकर और कुलतार सिंह सीएम बने। एचएस फूलका यहां भी नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में थे। लोक इंसाफ पार्टी केसिमरजीत बैंस ने कहा कि शिअद ने मौके का फायदा उठा कर आप विधायकों को साथ लेने का दावा किया था, लेकिन लोक इंसाफ पार्टी या आप का कोई भी विधायक अकालियों के साथ नहीं है। सुखपाल खैरा ने कहा कि पहली बार हुआ है कि स्पीकर ने किसी विधायक को विधानसभा परिसर में ही न दाखिल होने दिया। वह भी सिर्फ इसलिए कि विधायक ने स्पीकर के दामाद केअवैध रेत खनन कारोबार की पोल खोली। विधानसभा स्पीकर की ही नहीं, विधायकों की भी है। सीएम बने कुलतार सिंह ने कहा कि वह सदन से माफी मांगते हैं क्योंकि स्पीकर के गलत रवैये केकारण सदन की मर्यादा भंग हुई है। इस दौरान कई बिल और प्रस्ताव भी पास किए गए। फूलका ने कहा कि जिस सदन में सिख की पगड़ी का सम्मान न हो, वहां का भगवान ही मालिक है। जय सिंह ने कहा कि उन्होंने किसी महिला मार्शल को धक्का नहीं दिया। सदन ने सरकार केबजट को खारिज करते हुए तीन माह ने दोबारा बजट पेश करने को कहा। साथ ही तमाम माफिया द्वारा की गई लूट का पैसा खजाने में जमा कराने को कहा। कंवर संधू ने कहा कि सरकार केश्वेत पत्र के जवाब में आप जल्द ब्लैक पेपर लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed