फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   81 thousand cheated from VHP District Vice President in the name of giving new credit card

Panchkula News: विहिप के जिला उपाध्यक्ष से नया क्रेडिट कार्ड देने के नाम पर 81 हजार ठगे

Thu, 23 Jan 2025 02:05 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 23 Jan 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
81 thousand cheated from VHP District Vice President in the name of giving new credit card
साइबर थाना पुलिस ने बताया कि क्लोन फोन एप का इस्तेमाल कर पैसे उड़ाए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला के विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष से नया क्रेडिट कार्ड देने के नाम पर 81 हजार रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-2 निवासी सुरेश कुमार सेठी ने बताया कि उन्हें शाम 4:43 बजे एक फोन आया। ट्रू काॅलर पर पंजाब नेशनल बैंक का लोगो था। बात करने वाले ने अपना नाम अविनाश राज बताया। साइबर ठग ने अपने को पंजाब नेशनल बैंक क्रेडिट कार्ड विभाग का अधिकारी बताया। उसने आजीवन मुफ्त क्रेडिट कार्ड दने की पेशकश करते हुए रियायती मूल्य पर हवाई टिकट देने का झांसा दिया। इस पर सुरेश कुमार ने सहमति दे दी। साइबर ठग अविनाश राज ने पंजाब नेशनल बैंक का रूपे क्रेडिट कार्ड का एप्लीकेशन डाउनलोड कराया फिर पंजाब नेशनल बैंक के क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन का लिंक भेजा, जो व्हाट्सएप पर आया। फिर उसने इसी नंबर से वीडियो कॉल से बात की और एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए गाइड किया। उसने बताया कि कार्ड स्वीकृत है लेकिन केवाईसी लंबित है। केवाईसी के लिए उसने व्यक्तिगत फोटो, आधार कार्ड और पैन कार्ड फोटो अपलोड करने के लिए कहा। साइबर ठग ने पंजाब नेशनल बैंक की लिमिट बढ़ाने के नाम पर आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड की डिटेल मांगी। इस पर सुरेश कुमार सेठी ने डिटेल भेज दी। कुछ देर बाद आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से 81 हजार रुपये कट जाने का मैसेज आया। ठगी का शक होने पर उन्होंने बैंक को फोन कर कार्ड ब्लॉक करवाया। इसके बाद साइबर पोर्टल पर शिकायत दी। साइबर थाना प्रभारी मुनीष कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें फोन क्लोन एप के जरिट हैक कर पैसा निकाला गया है। लिंक भेजकर कार्ड का डिटेल और फोन को हैक कर लिया था। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed