फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   80 thousand children of temporary schools deprived of filling board exam forms

अस्थाई स्कूलों को एक्सटेंशन न मिलने से 80 हजार बच्चे फार्म भरने से वंचित

Tue, 04 Jan 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
80 thousand children of temporary schools deprived of filling board exam forms
चंडीगढ़। हरियाणा में अस्थाई स्कूलों को एक्सटेंशन न मिलने के कारण वहां बोर्ड कक्षाओं में पढ़ रहे 80 हजार बच्चे फार्म भरने से वंचित हो गए हैं। हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने बच्चों के भविष्य पर गहरी चिंता जताई है। संघ ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मांग की है कि इन स्कूलों को एक वर्ष की एक्सटेंशन अतिशीघ्र दी जाए, ताकि वहां पढ़ने वाले बच्चे अपने बोर्ड फार्म भर सकें।
विज्ञापन

संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि प्रदेश के 1338 अस्थाई स्कूलों में पहली से 12वीं तक छह लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें अकेले 10वीं व 12वीं के लगभग 80 हजार बच्चे हैं, जिनके अभी तक बोर्ड के फार्म भी नहीं भरे गए हैं, जबकि सरकार व स्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों के बोर्ड फार्म भरे जा चुके हैं। एक्सटेंशन लेटर जारी न होने के कारण प्रदेश के 1338 अस्थाई स्कूलों को बोर्ड से संबंद्धता नहीं मिल पाई है, जिससे इनकी पोर्टल आईडी बंद है और इन स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों के बोर्ड फार्म भरे जाने से वंचित है।
विज्ञापन

कुंडू ने कहा कि छह लाख बच्चों के भविष्य को देखते हुए इन स्कूलों का एक्सटेंशन लेटर जारी किया जाए ताकि ये स्कूल बोर्ड संबंद्धता फार्म भरकर अपने बच्चों के बोर्ड फार्म ऑनलाइन कर सकें और बच्चों का भविष्य बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed