फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   80% of the work on the 221-foot-tall Ravana effigy is complete; a magnificent spectacle awaits on Dussehra.

Panchkula News: 221 फीट ऊंचे रावण के पुतले का 80 फीसदी काम पूरा, दशहरे पर दिखेगा भव्य नजारा

Wed, 16 Sep 2026 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
80% of the work on the 221-foot-tall Ravana effigy is complete; a magnificent spectacle awaits on Dussehra.
18 रिमोट कंट्रोल ब्लास्टिंग पॉइंट और 2 हजार आतिशबाजी से होगा दहने
विज्ञापन

कर्मचंद
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में इस बार दशहरे पर 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र रहेगा। पुतला तैयार करने का करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बराड़ा से आए कारीगर तेजेंद्र सिंह चौहान अपनी टीम के साथ दिन-रात इसके निर्माण में जुटे हैं। उनके अनुसार इस बार रावण का पुतला ऊंचाई के साथ अपनी तकनीकी विशेषताओं के कारण भी खास होगा।
रावण के दहन को भव्य बनाने के लिए इसमें 18 रिमोट कंट्रोल ब्लास्टिंग पॉइंट लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा करीब 2 हजार आतिशबाजी लगाई जाएगी। रावण का चेहरा फाइबरग्लास से तैयार किया जा रहा है। चेहरा 25 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा होगा, जबकि मुकुट 55 फीट, तलवार 50 फीट, धड़ 90 फीट और टांगें व बाजू 40-40 फीट लंबे होंगे। पूरी संरचना पर करीब 5 हजार मीटर वेलवेट कपड़ा चढ़ाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


लकड़ी और लोहे के पाइप से तैयार हो रहा ढांचा
कारीगरों के अनुसार पुतले का मजबूत ढांचा लकड़ी और लोहे के पाइप से तैयार किया गया है। अब कपड़ा चढ़ाने, रंग-रोगन और आतिशबाजी लगाने का काम तेजी से चल रहा है। पुतले को तैयार करने में करीब 38 लाख रुपये खर्च होंगे। दशहरे के दिन शालीमार ग्राउंड में हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पुतले के दहन के दौरान भीड़ नियंत्रण और अग्निशमन व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed