फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   8 candidate nomination for election

विधानसभा चुनाव: पंचकूला और कालका से आठ प्रत्याशियों ने भरी हुंकार

Fri, 04 Oct 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
8 candidate nomination for election
पंचकूला से आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट योगेश्वर शर्मा ने भी रोडशो निकाला तथा अपना नामांकन दाखिल क? - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला/कालका/पिंजौर। विधानसभा चुनाव को लेकर वीरवार को पंचकूला और कालका विधानसभा से कुल आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। लेकिन, इससे पहले प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता, आप प्रत्याशी योगेश्वर शर्मा, बसपा प्रत्याशी रोशन लाल कोचर और जसपा के राहुल कुमार शर्मा ने नामांकन पत्र भरा। इसी तरह कालका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लतिका शर्मा, भाजपा के कवरिंग उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा, सर्वहित पार्टी से प्रत्याशी चरन सिंह, जजपा से भाग सिंह दमदमा ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

भाजपा विकास की राजनीति करती है: ज्ञानचंद
पंचकूला से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने आज सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहे। नामांकन पत्र भरने से पूर्व ज्ञानचंद गुप्ता ने माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेका। इसके बाद सेक्टर-8 स्थित चुनावी कार्यालय का केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है। पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों के दम पर वह फिर से जनता के समक्ष उपस्थित हुए हैं। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक भव्य रोड शो का आयोजन किया। काफिले के साथ ज्ञानचंद गुप्ता सेक्टर-2 स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। रैली में वरिष्ठ भाजपा नेता कुलभूषण गोयल, विशाल सेठ, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, महामंत्री हरेंद्र मलिक, उपाध्यक्ष अजय शर्मा, दीपक मनचंदा, कोषाध्यक्ष दीवान चंद, बीबी सिंगल, यूवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष परमजीत कौर, अमित गुप्ता, तथा मीडिया प्रमुख विकास पाल व कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

कालका की जनता इतिहास रचने को तैयार: लतिका शर्मा
कालका भाजपा प्रत्याशी लतिका शर्मा ने भी वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने भी रैली निकाल अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। पिंजौर गार्डन के सामने सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। गार्डन से ओपन जीप में सवार लतिका शर्मा लोगों का अभिनंदन स्वीकार करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचीं। जहां पर एसडीएम कालका राकेश संधू ने नोमिनेशन करवाया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बंतो कटारिया, दीपक शर्मा, चंडीगढ़ मेयर राजेश कालिया, भाजपा नेता शामलाल बंसल, शिवालिक विकास बोर्ड सदस्य हर्ष कुमार, फतेह सिंह, जिला उपप्रधान संजीव कौशल, तरसेम गुप्ता मौजूद रहे। वहीं, विधायक लतिका शर्मा के कवरिंग कैंडिडेट उनके बेटे कार्तिकेय शर्मा थे। लतिका शर्मा ने कहा कि लोगों के उत्साह से साबित हो गया है कि कालका हलका की जनता 2014 से भी बड़ा इतिहास रचने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की तर्ज पर जिले में करवाएंगे विकास: योगेश्वर शर्मा
पंचकूला विधानसभा से आप के उम्मीदवार योगेश्वर शर्मा ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। कवरिंग कैंडिडेट के रूप में उनकी बहन पूजा भारद्वाज ने नामांकन पत्र भरा। इससे पहले उन्होंने रैली निकाल कर विपक्ष को एहसास करवाया कि आप भी चुनावी मैदान में है। रैली के दौरान लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान योगेश्वर शर्मा ने कहा कि वह दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के आधार पर ही पंचकूला जिले में विकास करवाएंगे, लेकिन इसके लिए जनता का साथ और सहयोग चाहिए। इस अवसर पर चंडीगढ़ आप के अध्यक्ष सीए प्रेम गर्ग, संगठन मंत्री सुरेंद्र राठी, जिला सचिव ईश्वर सिंह, जसवीर बिदलान, बब्बलप्रीत, कमलप्रीत, हरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, आर्य सिंह, रमेश कुमार, सनी शर्मा, विकास शर्मा, जसपाल सिंह, हरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
कागजों में हुआ विकास, धरातल पर जीरो: भाग सिंह दमदमा
कालका। कालका विधानसभा से जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी भाग सिंह दमदमा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कालका में आज तक जितने भी नेता आए हैं वह अपने काम कागजों के ऊपर लेकर आए हैं, लेकिन धरातल पर उन्होंने कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक भी बड़ी परियोजना कालका में नहीं ला पाई है। क्षेत्र में क्राइम का ग्राफ बढ़ा है, हत्याओं के कई मामले भी सामने आए हैं। रोजगार के नाम पर कुछ नहीं है। नशा क्षेत्र में बुरी तरह अपने पैर पसार चुका है। इस पर अवसर उनके साथ बलवंत राणा, केडी शर्मा, बलदेवी गवाही, देवखान, राय सिंह प्यारेवाला, बिट्टू बागवाली, बलकार ठरवा, एमसी शर्मा, पवन, गुरदेव चरनियां, बिल्लू टिब्बी, लाला बिल्ला चपेहर, मनोज अग्रवाल, दिलबाग नैन, पिंकी माजरा, राजेंद्र लेही, जिंद्र पपलोहा मौजूद रहे।
इन्होंने भी किया नामांकन
पंचकूला से बसपा प्रत्याशी रोशन लाल कोचर, पंचकूला से जनरल समाज पार्टी के प्रत्याशी राहुल कुमार शर्मा ने नामांकन पत्र भरा। वहीं, कालका से भाजपा की उम्मीदवार लतिका शर्मा की कवरिंग उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा, कालका से सर्वहित पार्टी से प्रत्याशी चरन सिंह ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन: उपायुक्त
पंचकूला। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि चार अक्तूबर निर्धारित की गई है ,जबकि पांच अक्तूबर को नामांकन पत्रों की छटनी की होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की तारीख सात अक्तूबर तय की गई है।

भाजपा उम्मीदवार ज्ञान चंद गुप्ता ने जिला सचिवालय में अपना नामांकन भरा। नामांकन भरने से पहले अपन?

भाजपा उम्मीदवार ज्ञान चंद गुप्ता ने जिला सचिवालय में अपना नामांकन भरा। नामांकन भरने से पहले अपन?- फोटो : PKL OFFICE

ज्ञान चंद गुप्ता की शक्ति प्रदर्शन रैली के दौरान शालीमार चौक पर जाम लग गया जिससे आम लोगों को दिक्?

ज्ञान चंद गुप्ता की शक्ति प्रदर्शन रैली के दौरान शालीमार चौक पर जाम लग गया जिससे आम लोगों को दिक्?- फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed