फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   8.31 crore units of electricity generated

चंडीगढ़ : 24 साल का टूटा रिकॉर्ड... 8.31 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन, शानन पावर हाउस ने रचा इतिहास

Thu, 05 Aug 2021 11:57 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
8.31 crore units of electricity generated
चंडीगढ़। बिजली उत्पादन में पंजाब के शानन पावर हाउस ने इतिहास रच दिया है। 1932 में स्थापना के बाद सबसे अधिक जुलाई में 8.31 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन की गई है। 24 साल पहले 1997 में इस पावर हाउस में 82.05 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन हुआ था।
विज्ञापन

पंजाब का शानन पावर हाउस देश की पहली पन बिजली योजना में आता है। इसकी कुल उत्पादन क्षमता 110 मेगावाट है। हालांकि यह हिमाचल प्रदेश के जिला जोगिंदरनगर में स्थित है, लेकिन इसका आधिपत्य पंजाब के पास है। इस बार पंजाब में बिजली संकट के बीच पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के शानन पावर हाउस ने इतिहास रच दिया है। पीएसपीसीएल के अनुसार शानन पावर हाउस ने जुलाई 2021 के महीने में 8.31 करोड़ यूनिट बिजली पैदा करके ऑल टाइम मासिक उत्पादन रिकॉर्ड (1932 में अपनी स्थापना के बाद से) तोड़ दिया है। शानन पावर हाउस ने पहली बार 101.62% मासिक प्लांट लोड फैक्टर हासिल कर इतिहास रच दिया है। मौजूदा धान सीजन के दौरान जब बिजली की भारी कमी थी, लेकिन शैनन पावर हाउस ने अपनी स्थापित क्षमता से 110 मेगावाट और 4 मेगावाट अधिक बिजली पैदा की है।
विज्ञापन

राज्य के लिए यह अच्छी खबर है। इस बार हुए बिजली संकट के बीच रिकॉर्ड उत्पादन होना राज्य के बिजली उत्पादन के लिए सकारात्मक संकेत हैं। जल्द ही अन्य पावर हाउसों में रिकॉर्ड बिजली उत्पादन को लेकर प्रयास शुरू किए जाएंगे। - ए वेणु प्रसाद, सीएमडी, पीएसपीसीएल, पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed