{"_id":"69a350b0b33684a1a008a70d","slug":"7650-lakh-defrauded-in-fake-trading-scheme-one-accused-arrested-panchkula-news-c-87-1-pan1011-133560-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: फर्जी ट्रेडिंग स्कीम में 76.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: फर्जी ट्रेडिंग स्कीम में 76.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
6 प्रतिशत मासिक मुनाफे का झांसा, सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। फर्जी ट्रेडिंग स्कीम के नाम पर 6 प्रतिशत मासिक मुनाफे का लालच देकर बरवाला निवासी एक व्यक्ति से 76 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित खेड़ा निवासी कालका के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी में इस्तेमाल बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा सके।
पुलिस के अनुसार पीड़ित की मुलाकात वर्ष 2023 में सेक्टर-20 पंचकूला में अमित से हुई थी। आरोपी ने खुद को बीएफएक्स ट्रेडिंग स्कीम का संचालक बताते हुए निवेश पर हर माह 6 प्रतिशत लाभ का भरोसा दिलाया। साथ ही जरूरत पड़ने पर मूल राशि लाभ सहित लौटाने का आश्वासन भी दिया। आरोपी ने कालका और यमुनानगर में कार्यालय होने तथा विदेशी टूर व अतिरिक्त कमीशन का लालच भी दिया।
शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रेडिंग प्लान भेजा और एक मोबाइल एप डाउनलोड करवाई। एप में निवेश की गई राशि और मुनाफा दर्शाया जाता था, जिससे पीड़ित को विश्वास होता रहा। आरोपियों के कहने पर पीड़ित ने अलग-अलग तिथियों में विभिन्न बैंक खातों में आरटीजीएस और यूपीआई के जरिए करीब 56 लाख रुपये ट्रांसफर किए, जबकि लगभग 20 लाख रुपये नकद दिए। इस तरह कुल 76 लाख 50 हजार रुपये निवेश करा लिए गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने शिकायत में बताया कि जब उसने अपनी मूल राशि वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में एक बैठक में आरोपियों ने साफ कह दिया कि निवेश की रकम डूब चुकी है और वे पूरी राशि लौटाने में असमर्थ हैं। इसके बाद पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।