फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   7500 free spectacles distributed in Panchkula, cataract operations will also be free

Panchkula News: पंचकूला में 7500 निशुल्क चश्मों का वितरण, मोतियाबिंद ऑपरेशन भी होंगे फ्री

Sat, 12 Jul 2025 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
7500 free spectacles distributed in Panchkula, cataract operations will also be free
पंचकूला। हरियाणा सरकार दृष्टिदोष को जड़ से खत्म करने के लिए 11 जुलाई से उज्ज्वल दृष्टि हरियाणा अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव हिसार जिलें से करेंगी। पंचकूला में भी अभियान होगा।
विज्ञापन

कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. राम शरन चौहान ने बताया कि पंचकूला जिले को इस अभियान के लिए 7500 चश्मे प्राप्त हुए हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल पंचकूला, एसडीसीएच कालका और सीएचसी रायपुररानी में वितरित किया जाएगा। जिले में यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अंधत्व एवं दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की आंखों की जांच कराना, दृष्टिदोष की पहचान करना और उन्हें नजदीक की नजर के निशुल्क चश्मे उपलब्ध कराना है। वहीं, मोतियाबिंद के मरीजों के मुफ्त ऑपरेशन भी सरकारी अस्पतालों में कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed