फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   74 youth donated blood, 14 took oath of organ donation

74 युवाओं ने रक्तदान, 14 ने ली अंगदान की शपथ

Sun, 29 May 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
74 youth donated blood, 14 took oath of organ donation
पंचकूला। बूथ मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 20 के प्रधान राजकिशोर की बेटी प्रियंका शर्मा के जन्मदिन पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, ब्लड बैंक पीजीआई, चंडीगढ़ पीजीआई, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान/अंगदान जागरूकता शिविर लगाया गया। इस मौके पर केक काटकर प्रियंका का जन्मदिन भी मनाया गया।
विज्ञापन

इस शिविर का उद्घाटन पंचकूला ट्रैफिक पुलिस के एसएचओ इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह मलिक ने किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। वहीं श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर रमेश नारंग और प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि आजकल भीषण गर्मी की वजह से सभी अस्पतालों में रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है। रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी संस्था द्वारा हर रोज शिविर लगाकर रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास करती है। आज रक्तदान शिविर में 76 युवाओं ने रक्तदान किया और 14 ने अंगदान की शपथ ली। इस अवसर पर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के नरेंद्र कुमार, अमृत, इंदरजीत, विमल कुमार और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के सुरेश कंबोज, लक्ष्मण सिंह रावत, गुलशन कुमार, ऋषभ नारंग और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed