फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   7.31 lakh cheated from the manager of IT company by taking the name of underworld don Abu Salim

Panchkula News: अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलीम का नाम लेकर आईटी कंपनी के मैनेजर से 7.31 लाख ठगे

Sat, 28 Dec 2024 01:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
7.31 lakh cheated from the manager of IT company by taking the name of underworld don Abu Salim
पंचकूला। अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलीम का नाम लेकर सेक्टर-27 निवासी आईटी कंपनी के मैनेजर से 7.31 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित ने बताया कि फोन करने वाले ने पहले अपना परिचय पुलिस अधिकारी के नाम से दिया। इसके बाद उसने कहा कि आपके नाम से 21 खाता खुले हैं। सभी खातों को फर्जी लेनदेन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

अंडरवर्ड डॉन अबु सलीम ने इस खाते से लेनदेन किया है। जांच अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि ठगों ने पीड़ित से कुल 7.31 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए। ठग ने पहले मोहित नाम के व्यक्ति का खाता नंबर दिया। उस नंबर पर पीड़ित ने एक लाख ट्रांसफर किया था। इसके बाद कई अन्य मामलों का हवाला देकर कई अन्य खाता नंबरों पर रुपये ट्रांसफर करवाए। शिकायत के आधार पर जांच जारी है। सभी खाता नंबर फ्रीज करवाकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन




इस तरह से हुई ठगी
पीड़ित से बताया कि फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठग ने कहा कि तुम्हारे एक खाते से 25 लाख का गबन हुआ है। आईडी का दुरुपयोग किया गया है। इस खाता नंबर का इस्तेमाल अंडरवर्ल्ड डाॅन अबु सलेम ने किया है। अगर केस से छुटकारा पाना चाहते हो तो गबन किए रुपये ट्रांसफर करना होगा। इस कारण पीड़ित ने डर की वजह से बताए खाता नंबर पर रुपये ट्रांसफर कर दिया। ठग ने कहा कि भेजे रुपये कुछ दिन में वापस आ जाएंगे। इस बारे में गूगल पर सर्च किया तो धोखाधड़ी होने का शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed