Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   72 percent of Corona beds empty, 821 out of 900 full with black fungus patients

कोरोना के 72 प्रतिशत बेड खाली, ब्लैक फंगस मरीजों के लिए 900 में से 821 भरे

Mon, 31 May 2021 11:46 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
72 percent of Corona beds empty, 821 out of 900 full with black fungus patients
चंडीगढ़। कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के बाद अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित 72 प्रतिशत बेड खाली हो गए हैं। उधर, ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेजों में आरक्षित 76 प्रतिशत भर चुके हैं। तेजी से नए मामले सामने आने से पीजीआई रोहतक, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज और गुरुग्राम में बेड कम पड़ रहे हैं। बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से अब हर मेडिकल कॉलेज मेें 75-75 बेड की व्यवस्था कर इनकी संख्या 900 कर दी है। इस समय प्रदेश में ब्लैक फंगस के कुल 821 नए मामले हैं। इनमें से 692 मरीजों का मेडिकल कॉलेजों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

ये है कोरोना बेडों की स्थिति
प्रदेश के सरकारी और निजी अस्पतालों में 14,170 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था है। इनमें से केवल 2991 पर मरीज हैं, जबकि 11,179 बेड खाली हैं। इसी प्रकार, वेंटिलेटर-आईसीयू में 5336 बेड हैं, जिनमें 2400 पर मरीज हैं और शेष 2936 खाली हैं।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के कहां कितने मरीज दाखिल
ब्लैक फंगस के 30 मई तक कुल 821 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से सबसे अधिक गुरुग्राम में 176, रोहतक 165, हिसार 159 और फरीदाबाद 43 मरीज दाखिल हैं। इसके अलावा, अंबाला 9, ?भिवानी 7, चरखीदादरी कैथल 1-1, फतेहाबाद-झज्जर 7-7, करनाल 24, पंचकूला 6, पानीपत 23, रेवाड़ी 9, सिरसा 28 व यमुनानगर में 2 मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 नए केस, 5 ने तोड़ा, अब तक कुल 61 की मौत
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 मई के जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को ब्लैक फंगस के 11 नए केस मिले हैं, जबकि 5 मरीजों की मौत हो गई है। अब तक ब्लैक फंगस से मरने वालों की संख्या 61 पहुंच गई है। बुलेटिन के अनुसार, इस समय 821 मरीजों में से 68 मरीज ठीक हो चुके हैं।
अब तक कहां कितने मरीज
चरखीदादरी 1, कुरुक्षेत्र 1, कैथल 2, यमुनानगर 2, पंचकूला 6, भिवानी 8, अंबाला 9, रेवाड़ी 9, फतेहाबाद 11, झज्जर 13, पानीपत 25, नूंह 27, करनाल 28, फरीबाबाद 44, सिरसा 48, हिसार 180, रोहतक 185 और गुरुग्राम में ब्लैक फंगस के 222 केस आ चुके हैं।

इंजेक्शन की कमी जारी
ब्लैक फंगस में प्रयोग होने वाले इ्ंजेक्शन की प्रदेश में शुरू से ही कमी बनी हुई है। एम्फोटेरिसिन बी के सरकार के पास 1200 इंजेक्शन का स्टॉक है। सरकार का दावा है कि मंगलवार तक केंद्र से 2 हजार और इंजेक्शन मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा 5 हजार इंजेक्शन खरीदने का ऑर्डर भी दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed