फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   संस्कृति के संरक्षण के लिए लड़ना चाहिए: डा. सुखदेव सिंह सिरसा

संस्कृति के संरक्षण के लिए लड़ना चाहिए: डा. सुखदेव सिंह सिरसा

Sun, 17 Feb 2019 02:22 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
संस्कृति के संरक्षण के लिए लड़ना चाहिए: डा. सुखदेव सिंह सिरसा
फोटो सहित
विज्ञापन


मां बोली और विरसे से जोड़ना होगा युवा पीढ़ी को
सबहेड
पंजाबी कान्फ्रेंस के दूसरे दिन यूके से आए एमपी तनमनजीत सिंह ढेसी ने कहा, पंजाबी भाईचारे को कायम रखना होगा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाबी कान्फ्रेंस पंजाबियों को स्व आलोचना का एक ऐसा मंच प्रदान करती है, जहां हम समूह पंजाबी, चाहे वह दुनिया के किसी कोने में बसते हों, एक जगह एकत्रित होकर पंजाबी भाईचारे की चुनौतियों, समस्याओं और उसके विस्तार पर खुलकर चर्चा कर सकते हैं। यह विचार पंजाब कला भवन सेक्टर-16 में आयोजित पंजाबी कान्फ्रेंस ‘अमली पंजाबी कान्फ्रेंस’ के दूसरे दिन शनिवार को यूके से पहुंचे एमपी तनमनजीत सिंह ढेसी ने रखे। उन्होंने कहा कि हम दुनिया में कहीं भी बस जाएं, लेकिन आज हमें अपनी संस्कृति और अपनी भाषा को सही दिशा में ले जाने के लिए युवा पीढ़ियों को जोड़ना होगा। यह कार्यक्रम केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा की तरफ से करवाया जा रहा है।


संस्कृति को बचाने की जरूरत: डा. सुखदेव सिंह सिरसा
पंजाबी साहित्य अकादमी के पूर्व प्रधान और पंजाब यूनिवर्सिटी की बाबा फरीद चेयर के प्रमुख डॉ. सुखदेव सिंह सिरसा ने कहा कि वर्तमान समय में हमें अपनी संस्कृति को बचाने की जरूरत है। इसमें लेखकों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि युवाओं को पंजाबी संस्कृति के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने की जरूरत है। मंच की अध्यक्षता डा. साधु सिंह कैनेडा ने की। उन्होंने कहा कि पंजाबी भाईचारों का मौजूदा संकट गंभीर भी है, घातक भी। इसलिए पंजाबी भाईचारा को बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें नसल वाद, धार्मिक भेदभाव के विरोध में एक साथ होकर काम करना होगा। डा. साधु सिंह ने कहा कि गुरुआें की शिक्षा के लिए पंजाबी जाने जाते हैं। इसलिए भारत में भ्रष्टाचार, अन्याय और भेदभाव को दूर करने के लिए हम सब को लड़ना होगा। प्रिंसिपल श्रवण सिंह ने बाबा फरीद की मिसाल दे कर पंजाबी संस्कृति से युवाओं एवं अन्य लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने पर बल दिया। इस मौके पर श्रवण जफर (इंग्लैंड), जसविंदर एवं जनरल सिंह कहानीकार (कैनेडा), सुरिंदर मीत (इंग्लैंड), पंजाबी साहित्य अकादमी के सीनियर प्रधान सुरिंदर केले, शिरोमणि कवि दर्शन बुटर और प्रसिद्ध विद्वान डा. करमजीत सिंह ने भी संबोधन किया। मंच का संचालन डॉ. करमजीत सिंह ने किया। अंत में दर्शकों ने सवालों भी पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed