फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बेटियों से छेड़छाड़ का आरोपी पिता बरी

बेटियों से छेड़छाड़ का आरोपी पिता बरी

Fri, 09 Feb 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
बेटियों से छेड़छाड़ का आरोपी पिता बरी
बेटियों से शारीरिक छेड़छाड़ में आरोपी बरी
विज्ञापन

सबहेड
अदालत में बयान से मुकर गईं थीं दोनों बहनें, नवंबर 2017 में दर्ज हुआ था मामला

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
दो नाबालिग बेटियों से शारीरिक छेड़छाड़ के मामले में जिला अदालत ने एक व्यक्ति को बरी कर दिया। आरोपी पिता के खिलाफ पीड़ित दोनों बहनों ने खुद थाने जाकर शिकायत दी थी। दोनों के बयान से पलटने के बाद उन्हें होस्टाइल घोषित कर कोर्ट ने आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। इससे पहले मलोया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था।
पुलिस के अनुसार एरिया निवासी 13 और 14 वर्षीय दो बहनों ने 16 नवंबर 2017 को थाने में आकर पिता की हरकतों के बारे में बताया था। इसके बाद पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन को मामले की जानकारी दी। हेल्पलाइन से एक टीम थाने पहुंची और दोनों बच्चियों की काउंसिलिंग की गई। बच्चियों ने टीम को बताया कि उनका पिता उनसे मारपीट और शारीरिक छेड़छाड़ करता है। साथ ही उन्हें डराता, धमकाता भी है। करीब दो साल से दोनों पिता की हरकत सह रही हैं और डर के कारण किसी को इस बारे में कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की सदस्य और पीड़ित बहनों की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। हालांकि अदालत में दोनों नाबालिग बयान से मुकर गईं थीं। इस आधार पर अदालत को आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed