फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   700 people got vaccine in the camp of Pooja Marriage Palace

पूजा मैरिज पैलेस के शिविर में 700 लोगों ने लगवाया टीका

Mon, 27 Dec 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
700 people got vaccine in the camp of Pooja Marriage Palace
पिंजौर। पिंजौर बिटना रोड पर स्थित पूजा मैरिज पैलेस में भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के सह संयोजक व पूर्व पार्षद कृष्ण लांबा ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोरोना वैक्सीन शिविर लगाया गया। इसमें करीब 700 लोगों ने टीकाकरण करवाया। कृष्ण लाल लांबा ने बताया कि वैक्सीनेशन शिविर में पहली और दूसरी डोज लगाई गई। टीकाकरण के लिए पहुंचे लोगों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। भाजपा मंडल पिंजौर की ओर से परिसर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात सुनने व ई श्रम कार्ड बनाने के लिए व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

महामंत्री हरीश मोंगा ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम को जनसेवा के रूप में अनूठे ढंग से मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नराता राम ने की। भाजपा सेवा प्रकोष्ठ के प्रमुख प्रदीप पुरी के माध्यम से श्रम कार्ड बनाने का कैंप लगाया गया और सेवा प्रकोष्ठ के माध्यम से भाजपा पिछले 1 महीने में लगभग 36 जगहों पर कैंप लगा चुकी है, जिसमें 3500 से अधिक असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का पंजीकरण किया जा चुका है। ई श्रम कार्ड धारक की मृत्यु होने पर 2 लाख एवं किसी हादसे की स्थिति में एक लाख का दुर्घटना बीमा निशुल्क देने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला विस्तारक शशि दुरेजा, पिंजौर मंडल प्रभारी व जिला सचिव विनोद सावर्णी, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील धीमान, मंडल उपाध्यक्ष निर्मल पम्मी कोहली, मंडल उपाध्यक्ष व मन की बात कार्यक्रम के मंडल संयोजक विनोद शर्मा व बूथ अध्यक्ष अरुण कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed