{"_id":"603411f88ebc3ee97a196c95","slug":"70-donated-blood-in-mandhana-15-took-oath-of-organ-donation-pkl-office-news-pkl4048953131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांधना में 70 ने किया रक्तदान, 15 ने ली अंगदान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांधना में 70 ने किया रक्तदान, 15 ने ली अंगदान की शपथ
विज्ञापन
श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के शिविर में रक्तदान करते लोग।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने सोमवार को मोरनी ब्लॉक के माधना स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें 70 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 15 लोगों ने अंगदान करने की शपथ ली। शिविर के आयोजन में अमर उजाला फाउंडेशन, एजुकेशन विभाग और जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने अहम भूमिका निभाई।
शिविर में जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ ब्लड बैंक की टीम द्वारा डॉक्टर हरमनदीप कौर और नैना जायसवाल की देखरेख में रक्त एकत्रित किया गया। पीजीआई के ट्रांसप्लांट को-आर्डिनेटर कर्णजोत सिंह और गुरपिंदर सिंह ने अंगदान शपथ की जानकारी दी। रक्तदान शिविर में सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा गया। रक्तदान/अंगदान जागरूकता शिविर का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर इंदू दहिया और बीईओ अंजू ग्रोवर ने किया।
उन्होंने अंगदान करने की शपथ भी ली। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांधना मोरनी ब्लॉक के प्रिंसिपल अनिल दलाल, प्रिंसिपल रेखा गुप्ता और डाइट सीनियर लेक्चरर डॉ. पोरस सांगवान और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि आजकल अस्पतालों में रक्त की कमी है।
विज्ञापन
इस अवसर पर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांधना मोरनी ब्लॉक के शिक्षक अशोक कादियान डीपीई, बलदेव, जगमीत ग्रेवाल और सभी स्टाफ सदस्यों का काफी सहयोग रहा। शिव कांवड़ महासंघ के लक्ष्मण सिंह, सतगुरु, गुलशन कुमार और अन्य गणमान्य लोग भी इस मौके पर उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र और स्मृति चिह्न देकर प्रोत्साहित किया गया।