{"_id":"64370fcafd64caab1f0e6d04","slug":"692-samples-of-corona-were-tested-63-patients-were-found-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-526-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कोरोना के 692 सैंपल की जांच हुई, 63 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कोरोना के 692 सैंपल की जांच हुई, 63 मरीज मिले
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को पंचकूला में संक्रमण के 63 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 55 मामले पंचकूला और सात मामले बाहर के हैं। बुधवार को 692 सैंपल की जांच की गई है। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील की है कि मरीज और तीमारदार बिना मास्क के घर के बाहर नहीं जाएं। कोरोना के मामले में पंचकूला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। यहां 237 सक्रिय मरीज हैं। एक्टिव मामले लगातार पंचकूला में बने हैं। इसके बाद भी लोग एहतियात नहीं बरत रहे हैं।
बेड, ऑक्सीजन दवाएं मरीजों को उपलब्ध कराना प्राथमिकता
पंचकूला पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि बेड, ऑक्सीजन और दवाएं आने वाले मरीजों को उपलब्ध कराई जा रहा है। वहीं अस्पताल प्रबंधन की ओर से जल्द ही मास्क पहनने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगाें से अपील करते हुए कहा कि लोग बिना मास्क के कहीं पर भी न जाए। उन्होंने कहा कि जुकाम, बुखार, गले खराब के मरीजों को सभी दवाएं समय पर अस्पताल में उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से तैयारी की गई है। वहीं कोरोना से बचाव के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसमें अस्पताल प्रबंधन की ओर से वेंटिलेटर, बेड और दवाओं की तैयारी की गई है। रोजाना करीब सौ मरीजों की रिकवरी हो रही है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से लोगों का इलाज किया जा रहा है।